एक्सप्लोरर

'मैं मराठी नहीं बोलूंगा’, सुशील केडिया के इस बयान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने किया उनके ऑफिस पर हमला

Maharashtra News: मुंबई के वर्ली में मनसे कार्यकर्ताओं ने व्यापारी सुशील केडिया के ऑफिस में तोड़फोड़ की. केडिया ने मराठी नहीं बोलने की बात पर राज ठाकरे को चुनौती दी थी.

Maharashtra Language Dispute: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. यह मामला अब राजनीतिक बयानबाजी से बढ़कर हिंसा और तोड़फोड़ तक जा पहुंचा है. शानिवार, 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित मशहूर निवेश सलाहकार सुशील केडिया के ऑफिस में मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. 

जानकारी के मुताबिक, केडिया के एक सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर मनसे समर्थकों ने उनके दफ्तर पर धावा बोल दिया और नारियल से हमला किया.

सुशील केडिया के पोस्ट के पर हुआ विवाद

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुशील केडिया ने एक्स पर पोस्ट कर मनसे प्रमुख राज ठाकरे को चुनौती देते हुए लिखा, “मैं पिछले 30 सालों से महाराष्ट्र में रह रहा हूं, लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा. चाहे आपकी पार्टी के 100 कार्यकर्ता मुझे धमकाएं, मैं डरकर मराठी बोलना शुरू नहीं करूंगा.” इस पोस्ट के बाद ही उनके ऑफिस पर हमला किया गया. इस हिंसा ने राज्य में भाषा को लेकर हो रही बहस को और तीखा बना दिया है.

‘सामना’ में भी हुआ था सुशील केडिया का जिक्र

केडिया का जिक्र ‘सामना’ के आज के संपादकीय में भी किया गया है. वहीं, केडिया ने एक और पोस्ट में लिखा, “राज ठाकरे, आपकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की धमकियां मुझे मराठी भाषा में पारंगत नहीं बना सकतीं. जब भाषा को लेकर इतना डर और हिंसा का माहौल हो, तो कोई व्यक्ति गलती से भी कोई शब्द गलत न बोले, इसका डर और बढ़ जाता है. प्यार से लोग जुड़ते हैं, धमकियों से नहीं.”

सुशील केडिया शेयर बाजार और निवेश मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. वे पिछले 25 सालों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के साथ कार्य कर रहे हैं. वे एशिया के पहले व्यक्ति हैं जो Market Technician Association के निदेशक मंडल में शामिल हुए.

उन्होंने ‘Kedianomics’ नामक रिसर्च फर्म की स्थापना की है, जो वित्तीय और निवेश सलाहकार सेवाएं देती है. इस घटना के बाद से महाराष्ट्र में भाषाई पहचान, नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक दबाव पर नई बहस छिड़ गई है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget