एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अनुमान है कि 20 से 25 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश है.

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खालापुर तालुका के मनकीवली में मंगलवार (13 अक्टूबर) को एक कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्चर गिर गया. जानकारी है कि इस हादसे में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह स्ट्रक्चरल कंस्ट्रक्शन किस वजह से गिरा है. बचाव के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा जा चुका है. हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं. यह हादसा तब हुआ जब प्राइवेट कंस्ट्रक्शन चल रहा था.

रायगढ के खलापुर तालुका के मनकीवली में निर्माण स्थल पर ढांचा गिरने की दुर्घटना में अनुमान है कि 20 से 25 मजदूर फंसे हुए हैं. 8 मजदूरों के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन और हाइड्रा सहित भारी मशीनों की तत्काल आवश्यकता है. घायल व्यक्तियों को खोपोली सरकारी अस्पताल में भर्ती करा गया है.

रिहायशी इमारत बनाने का चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक रिहायशी इमारत बनाई जा रही थी. इसका सामान लाने के लिए एक शेड तैयार किया जा रहा था. इसी बीच शेड गिरा और कंस्ट्रक्शन का सारा सामान मजदूरों के ऊपर गिरा, जिससे वह घायल हो गए. घटना के समय 30 से 35 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से 20 से 25 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं, जिसमें से 8 अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं.

रिहायशी इमारत के निर्माण के दौरान पूरा शेड भर-भराकर नीचे गिरा. घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है. मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेजी से जारी है. वहीं पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कंस्ट्रक्शन मालिक पर कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने जिसका यह कंस्ट्रक्शन था उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है. फिलहाल प्रशासन घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच में जुट गया है. साथ ही फंसे हुए मजदूरों को निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget