एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, CM शिंदे समेत इन विधायकों की अयोग्यता याचिका पर सुनवाई शुरू

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व मंत्री और शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे समेत 54 विधायकों को विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने नोटिस जारी किया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की. सुनवाई सुबह करीब 10.30 बजे विधानमंडल परिसर में शुरू हुई. यह दोपहर 2 बजे तक जारी रही. बताया जा रहा है कि कुल 34 याचिकाओं पर सुनवाई हुई.

दोनों गुटों का प्रतिनिधित्व उनके वकील कर रहे हैं. शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के वकील अनिल साखरे ने पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम को दूसरे पक्ष से प्रासंगिक दस्तावेज नहीं मिले हैं. उधर, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रवींद्र वायकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शिंदे समूह का दावा उसकी 'देर करने' की रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह स्पीकर का काम है कि वह दोनों पक्षों को सभी प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट चाहता है कि सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़ दिया जाए.

वायकर ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट से संबंधित सुनील प्रभु द्वारा जारी व्हिप को वैध माना है. सुनवाई अगले सप्ताह फिर से शुरू होगी. बता दें कि स्पीकर नारवेकर ने सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 40 विधायकों को नोटिस जारी किया था जबकि ठाकरे गुट के 14 विधायकों से भी अय़ोग्यता याचिका पर जवाब मांगा गया था.

54 विधायकों के खिलाफ जारी हुए थे नोटिस
सीएम शिंदे और शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे समेत कुल 54 विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे लेकिन पिछले साल शिवसेना के विभाजन के बाद शिवसेना यूबीटी के विधायक रुतुजा लटके के खिलाफ नोटिस जारी नहीं किया गया. वहीं सुनील प्रभु ने अविभाजित शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में सीएम शिंदे और अन्य 15 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी.  उधर, 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे. कोर्ट ने यह भी कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार को बहाल नहीं किया जा सकता क्योंकि ठाकरे ने बिना फ्लोर टेस्ट का सामना किया इस्तीफा दे दिया था. 

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections: 'अब सीट शेयरिंग के मुद्दे पर होगी बात', इंडिया गठबंधन की बैठक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget