एक्सप्लोरर

पुणे के यवत गांव में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया, CM फडणवीस बोले- अब नियंत्रण में स्थिति

Curfew in Pune Yavat Village: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर तनाव पैदा करने के लिए ऐसे स्टेटस डालते हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी.

पुणे के यवत गांव में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस बीच दौंड तहसील के यवत में सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद हुए तनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुझे मिली जानकारी के अनुसार, किसी बाहरी व्यक्ति ने आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था, जिससे तनाव पैदा हुआ. लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. स्थिति अब नियंत्रण में है. दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

सीएम ने आगे कहा, ''कुछ लोग जानबूझकर तनाव पैदा करने के लिए ऐसे स्टेटस पोस्ट करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी. क्या सिर्फ़ इसलिए कि कोई सभा या कार्यक्रम हुआ था, इससे किसी को भी ऐसे भड़काऊ स्टेटस पोस्ट करने की आज़ादी मिल जाती है? किसी को भी इस तरह किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.'' 

इलाका पूरी तरह से शांतिपूर्ण है- देवेंद्र फडणवीस

सीएम ने ये भी कहा, ''यह कहना कि किसी सार्वजनिक सभा के कारण तनाव पैदा हुआ, पूरी तरह से गलत है. फ़िलहाल, इलाका पूरी तरह से शांतिपूर्ण है. हमें यह भी सत्यापित करना होगा कि वीडियो क्लिप उसी जगह की है या कहीं और की. ऐसे कई मामलों में, छेड़छाड़ किए गए वीडियो भी सामने आते हैं, इसलिए, उस पहलू की भी जांच होनी चाहिए.''

कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले- फडणवीस

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील करते हुए कहा, ''कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले। "अगर कोई ऐसा करता है, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.'' बता दें कि पुणे की दौंड तहसील के यवत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर शुक्रवार (01 अगस्त) दोपहर दो समूहों के बीच झड़प हो गई. पुलिस को कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. 

यवत गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

अधिकारी ने बताया कि समुदाय विशेष के एक युवक ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की, जिससे दूसरे समूह के कुछ लोग आक्रोशित हो उठे. बहरहाल पुणे जिले के दौंड तालुका के यवत गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget