एक्सप्लोरर

Pune Porsche Case: नाबालिग आरोपी के पिता को राहत, इस मामले में मिली जमानत

Pune Car Accident Case: महाराष्ट्र में पुणे पोर्शे कार हादसे में गिरफ्तार नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 77 और 75 के तहत दर्ज मामले में जमानत मिली है.

Pune Porsche Car Accident Case: पुणे पोर्शे कार हादसे में नाबालिग आरोपी के पिता को जमानत मिल गई है. मामले में गिरफ्तार नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पुणे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत मिली है. विशाल अग्रवाल को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 77 और 75 के तहत दर्ज मामले में जमानत मिली है. विशाल पर यह मामला तब दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया जब उसका लड़का नाबालिग होते हुए भी गाड़ी चला रहा था और उसकी कार से 2 लोगों की मौत हो गई थी.

हालांकि जमानत मिलने के बावजूद विशाल अग्रवाल को जेल में ही रहना होगा क्योंकि उसे सभी तक "ड्राइवर के अपहरण" और ब्लड सैम्पल से छेड़छाड़ मामले में जमानत नहीं मिली है. इस मामले में नाबालिग आरोपी के पिता के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, ''मेरे मुवक्किल को पुणे के सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है. कोर्ट की ओर से लगाई गई शर्तों का पालन करना उनका कर्तव्य है और वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे.''

पुणे पोर्शे कार हादसे में 2 इंजीनियरों की हुई थी मौत

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले महीने 19 मई को तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो इंजीनियरों की जान चली गई थी. आईटी इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा पुणे में काम करते थे. एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी, उसके बाद उनकी मौत हो गई थी. बताया गया था कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ पब में शराब की थी और उसके बाद सड़क पर अपनी कार दौड़ा रहा था, इसी दौरान दो इंजीनियर कार की चपेट में आ गए थे.

आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल पुणे के नामी रियल एस्टेट डेवलपर हैं. इस मामले में नाबालिग आरोपी के खून का नमूना बदलने के लिए नाबालिग आरोपी की मां शिवानी विशाल अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में पुलिस की जांच में पता चला था कि कथित तौर पर हादसे के समय कार चला रहे नाबालिग आरोपी के ब्लड का जो नमूना जांच के लिए ससून जनरल अस्पताल में भेजा गया था, उसे बदल दिया गया था. शिवानी विशाल अग्रवाल की गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई थी.

ये भी पढ़ें:

मुंबई के चार छात्रों की दर्दनाक मौत, पिकनिक मनाने गए थे रायगढ़ के बांध, डूबने से गई जान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget