एक्सप्लोरर

पुणे में झगड़ा सुलझाने गए एक युवक को 2 लोगों ने चाकू से गोदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Pune Crime News: पुणे के गुलटेकडी इलाके में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया. अटैक में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे के गुलटेकडी इलाके से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कुछ दिन पर पहले ही जमानत पर बाहर आए थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

पुणे के गुलटेकडी इलाके में रोहन कांबले, शिवशरण कांबले और सुनील सरोदे तीन दोस्त थे. इसमें से रोहन कांबले 7 जुलाई को जन्मदिन था. उस दिन सुनील सरोदे के भाई के साथ रोहन कांबले, शिवशरण कांबले की बहसबाजी हुई थी. इस वजह से रोहन कांबले और शिवशरण कांबले दोनों भाई नाराज थे.

इसी गुस्से के चलते दोनों कांबले भाई मंगलवार की रात सुनील सरोदे के घर गए और उसके भाई गणेश को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान सुनील सरोदे झगड़ा सुझलाने की कोशिश करने लगा. तब दोनों आरोपी भाइयों ने चाकू निकालकर सुनील की गर्दन पर वार कर दिया, जिसकी वजह से सुनील सरोदे की मौत हो गई. 

पुलिस ने घटना के बाद रोहन कांबले, शिवशरण कांबले दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी भाई अभी हाल ही में जेल से जमानत से बार आए थे. 

एनसीपी के पूर्व कॉर्पोरेटर की भी हत्या
बता दें कि इससे पहले पुणे के नाना पेठ इलाके में बीते रविवार को अजित पवार की एनसीपी के पूर्व कॉर्पोरेटर वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वनराज आंदेकर पर पहले चाकुओं से हमला किया गया था. बाद में उनपर 5 राउंड फायरिंग की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वनराज आंदेकर के पिता सूर्यकांत उर्फ बंडू आंदेकर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. बंडू आंदेकर की शिकायत पर वनराज आंदेकर की दो बहनों और उनके पतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को झटका! शरद पवार बोले- 'सीएम पद के चेहरे को लेकर ये देखना होगा कि...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget