एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को झटका! शरद पवार बोले- 'सीएम पद के चेहरे को लेकर ये देखना होगा कि...'

Maharashtra Election 2024: एमवीए में उद्धव ठाकरे सीएम चेहरे के दावेदार माने जाते हैं. इस बीच शरद पवार ने संकेत दिया है कि विपक्षी गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चेहरे की घोषणा नहीं करेगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में जारी सियासी गहमागहमी के बीच एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कोल्हापुर में कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले यह देखना होगा कि किस पार्टी के कितने उम्मीदवार चुनकर आएंगे, उसके बाद संख्या बल के अनुसार फैसला होगा.

उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगा.

उद्धव ठाकरे को झटका

पवार का ये बयान उद्धव ठाकरे के लिए झटका माना जा रहा है. दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता उनके सीएम चेहरे को लेकर पैरवी करते रहे हैं.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के पास अगर कोई चेहरा है तो वो इसकी घोषणा करे, हम समर्थन करेंगे. उनका ये बयान तंज के तौर पर देखा गया.

हालांकि बाद में विवाद होने पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, “उद्धव ठाकरे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उनका चेहरा महाराष्ट्र में सभी को स्वीकार्य है. उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी से अपने सीएम के चेहरे की घोषणा करने के लिए कहकर क्या गलत कहा है? उन्होंने अपनी दरियादिली दिखाई है.”

महायुति में कौन सीएम चेहरा?

महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां एमवीए का मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति से है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवेसना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. महायुति ने भी सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की है. 

बीजेपी के भीतर अपनी पार्टी के नेता को चेहरा बनाने की हलचल है. वहीं शिवसेना सीएम एकनाथ शिंदे की बात कहती रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि महायुति किसी सीएम चेहरा बनाती है.

सचिन तेंदुलकर के समर्थित उम्मीदवार सूरज सामत को हराकर अभय हडप बने MCA सचिव, जानें क्या कहा?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget