एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे की सड़कों पर हुड़दंगियों का आतंक, जो मिला उसको पीटा, नशे में पुलिसकर्मी को काटा दांत

Maharashtra News: पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में अब विश्रामबाग पुलिस इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की योजना बना रही है.

Pune News: महाराष्ट्र स्थित पुणे के भीड़-भाड़ वाले तिलक रोड में कई जगहों पर युवाओं के एक उग्र ग्रुप ने लोगों पर बिना किसी कारण के हमला कर दिया. इस दौरान जब एक पुलिसकर्मी बीच बचाव करने पहुंटा तो हुड़दंगियों में से एक ने एक पुलिसकर्मी को काट लिया. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुणे पुलिस को शक है कि हुड़दंग करने वाले सभी युवक नशे में धुत थे. पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में अब विश्रामबाग पुलिस इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की योजना बना रही है.

लोगों पर पत्थर से हमला
हमलावरों की पहचान 28 वर्षीय अक्षय चौरे, 20 वर्षीय सागर राठौड़, 22 वर्षीय आकाश गाड़े, 19 वर्षीय विशाल चव्हाण, 32 वर्षीय रविदास राठौड़, 23 वर्षीय निराकर कदम और एक 17 वर्षीय लड़के के रूप में हुई है. ये सभी आरोपी सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं घटना में घायल हुए पुलिसकर्मी सतीश जाधव ने बताया कि युवकों ने सबसे पहले तिलक रोड पर महाराष्ट्र इलेक्ट्रॉनिक्स के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लोगों पर हमला कर दिया. फिर वे केलकर रोड के कई जगहों  और अलका टॉकीज के आसपास और हट्टी गणपति मंदिर के पास खाऊ गली में चले गए, जहां उन्होंने बिना किसी कारण के लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में जोंधले चौक के पास हमलावरों ने कथित तौर पर सुखदेव गायकवाड़ की बुरी तरह पिटाई कर दी. युवकों ने एक अन्य व्यक्ति को पत्थर से मारा, जिससे वह घायल हो गया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 18 जुलाई से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र स्थगित, नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

बाईक से पीछा कर पकड़े युवक
एक स्थानीय निवासी द्वारा घटना की सूचना पुलिस कंन्ट्रोल रूम को दिए जाने के बाद पुलिसकर्मी सतीश जाधव ने बाईक से हमलावरों का पीछा करना शुरू कर दिया. जाधन ने बताया, "वे एक ऑटोरिक्शा में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे. मैं उन्हें अलका टॉकीज के पास रोकने में कामयाब रहा. जब मैंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक ने मेरे पेट पर काट लिया. मेरे सहयोगी हर्षल दुदाम मेरे बचाव में आए. मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से हमने छह युवकों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आए. 

IPC की धाराओं में केस दर्ज होगा
पुलिस ने कहा, उनके खिलाफ IPC की धारा 307 और 354 और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. विश्रामबाग थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील माने ने कहा कि आरोपियों में से एक आकाश गाडे हिस्ट्रीशीटर है. सुनील माने ने कहा, वे ऑटोरिक्शा में चलते समय एक धारदार हथियार लिए हुए थे. उन्होंने कुछ लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की. घटना में घायल हुए कम से कम तीन लोग अब तक हमसे संपर्क कर चुके हैं. घटना में हमारा पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. आगे की जांच जारी है.

Maharashtra News: नवी मुंबई पुलिस ने जब्त की 362 करोड़ रुपये कीमत की 73 किलोग्राम हेरोइन, पंजाब पुलिस से मिला था इंटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget