एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 18 जुलाई से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र स्थगित, नई तारीख की जल्द होगी घोषणा

Monsoon Session Maharashtra: महाराष्ट्र में 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा मानसून सत्र फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. नयी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.

Maharashtra Monsoon Session Deferred: महाराष्ट्र विधानमंडल (Maharashtra Assembly) का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मॉनसून सत्र (Monsoon Session) स्थगित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी. राज्य विधानमंडल के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को भेजे गए पत्र में कहा कि सत्र की नयी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी. सत्र स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि चूंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है, इसलिए विधायक उसमें व्यस्त रहेंगे.

पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के पार्टी में बगावत कर देने के बाद राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी. इसके बाद, शिंदे ने मुख्यमंत्री, जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं सीएम शिंदे की शपथ के बाद सदन का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें नए स्पीकर का चुनाव और नई सरकार का बहुमत परीक्षण किया गया था. इसके बाद अब सदन का मॉनसून सत्र होना था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फ्री प्रिकॉशनरी डोज के पहले दिन उमड़ी भीड़, 1.3 लाख लोगों ने ली एहतियाती खुराक

सीएम शिंदे ने किया बड़ा एलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि अगर उनके साथ शामिल होने वाला एक भी विधायक अगला विधानसभा चुनाव हार जाता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे. सीएम ने अपने एक समर्थक विधायक अब्दुल सत्तार की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि ये सभी 50 विधायक चुनाव जीतेंगे.. अगर इनमें से कोई भी हारता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा."

Maharashtra Politics: पालघर जिले में उद्धव गुट की शिवसेना को बड़ा झटका, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष शिंदे गुट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget