एक्सप्लोरर

Pune: मोबाइल चलाने से मना किया तो कर दी मां की हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए नस काटी, शव पंखे से लटकाया

Pune Murder: मामला पुणे के लोनी कालभोर थाने के उरली कंचन इलाके का है. इस घटना के बाद पूरे इलके में हड़कंप मच गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी जीशान को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Son killed His Mother: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 18 साल बेटे ने पढ़ाई के दौरान मोबाइल (Mobile) चलाने से मना करने पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी. यह सनसनीखेज घटना बुधवार को पुणे के लोनी कालभोर थाने के उरली कंचन इलाके में हुई. मृतक महिला का नाम तस्लीम शेख (37) बताया जा रहा है वहीं उसके हत्यारे बेटे का नाम जीशान शेख (18) बताया जा रहा है.

मोबाइल चलाने से मना किया तो ले ली मां की जान

जानकारी के मुताबिक पढ़ाई करते वक्त जीशान मोबाइल चला रहा था, उसकी इस हरकत से उसकी मां नाराज हो गई. मां का यूं नाराज होना जीशान को नागवार गुजरा और उसने अपनी मां को दीवार में धक्का देकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. तस्लीम शेख अपने पति और अपने बेटे के साथ उरली कंचन इलाके में रहती थी. शुरुआत में पुलिस को सूचना दी गई कि तस्लीम ने आत्महत्या की है, लेकिन जब शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो बता चला की उसकी हत्या हुई है. जब पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की तो जीशान ने पूरी कहानी बता दी.

आत्महत्या दिखाने के लिए काट दी मां के हाथ की नस

जीशान 12वीं का छात्र है, पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान फोन का इस्तेमाल करने की वजह से उसकी मां ने उसकी पिटाई कर दी क्योंकि वह पढ़ नहीं रहा था, इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां को पहले दीवार में धक्का दिया और इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मां की हत्या से घबराए जीशान ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए अपनी मां की बांह की नस काट दी, लेकिन जब खून नहीं नकला तो उसने अपनी मां के शव को पंखे से लटका दिया और नाटक किया कि उसने आत्महत्या की है. पुलिस ने आरोपी जीशान को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Sanjay Raut on Hindenburg: 'देश में लोकतंत्र कहां बचा है, कोई उनके खिलाफ बोलता है तो...', संजय राउत ने की बीजेपी की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget