एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'चक्रव्यूह' वाले बयान पर प्रफुल्ल पटेल का तंज? 'यहां के काम की वजह से वो...'

Praful Patel News: एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि हम कोई भी 'चक्रव्यूह' में नहीं फंसे हैं. 'चक्रव्यूह' की बात का कोई आधार नहीं है.

Praful Patel On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान के बीच एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने प्रतिक्रिया दी है. बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी पर काम कर रहे हैं, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. हमने हाइड्रो पावर, विंड पावर और अब सोलर पावर पर काम किए हैं, जो ऊर्जा के बहुत ही प्रभावी विकल्प हैं. 

इस पर बीच में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "आपके कहने का मतलब यह है कि हम किसी 'चक्रव्यूह' में नहीं फंसे हैं. प्रफुल्ल पटेल ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि हम कोई भी 'चक्रव्यूह' में नहीं फंसे हैं सर. 'चक्रव्यूह' की बात का कोई आधार नहीं है. 

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा, ''इसमें क्या हो गया है कि यहां के यशस्वी काम की वजह से वो 'चक्रव्यूह' में फंस गए, इसलिए ये 'चक्रव्यूह' दूसरी तरफ से बताने की कोशिश की जाती है."

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (30 जुलाई) को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बजट 2024 को लेकर चर्चा में हिस्सा लेते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन उनकी पार्टी और विपक्ष चक्रव्यूह को तोड़ने का काम करता है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में 6 लोगों ने फंसा कर मारा था. चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह’, जो कमल के फूल के आकार का होता है. इसके अंदर डर और हिंसा होती है.'' उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा 4 और लोगों का नाम लिया. हालांकि इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा, 21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है. जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है. सेना के जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में फंसाया गया. बजट में अग्निवीरों को पेंशन के लिए रुपया नहीं दिया गया. अन्नदाता ने आपके चक्रव्यूह से निकलने के लिए आपसे सिर्फ एक चीज मांगी है कि MSP की कानूनी गारंटी दे दीजिए, लेकिन नहीं दिया गया.''

ये भी पढ़ें:

'...किसके कहने पर आए', जब उद्धव ठाकरे के घर के बाहर मराठा प्रदर्शनकारियों से भीड़ गए अंबादास दानवे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget