एक्सप्लोरर

'...किसके कहने पर आए', जब उद्धव ठाकरे के घर के बाहर मराठा प्रदर्शनकारियों से भीड़ गए अंबादास दानवे

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. इस बीच मराठा प्रदर्शनकारियों ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया है.

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महायुति सरकार की उलझन के बीच हाल के दिनों में मराठा प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष से स्पष्टीकरण मांगना शुरू कर दिया है. मराठा आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों से जवाब मांगने वाले मराठा आंदोलनकारियों का एक समूह सक्रिय हो गया है. इस समूह का नेतृत्व रमेश केरे पाटिल कर रहे हैं.

अंबादास दानवे ने कही ये बात
ABP माझा के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उद्धव ठाकरे मराठा आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते वे अपने विरोध से पीछे नहीं हटेंगे. प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे दुविधा में नजर आये. इसी समय, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे उनके समर्थन में आगे आए.

जैसे ही अंबादास दानवे को पता चला कि 'मातोश्री' के बाहर प्रदर्शन हो रहा है, वे तुरंत वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनसे बातचीत की. दानवे ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह जानते हैं कि वे किसके कहने पर आए हैं. प्रदर्शनकारियों ने इसका जवाब दिया कि वे केवल उद्धव ठाकरे ही नहीं, बल्कि शरद पवार, नाना पटोले और मुख्यमंत्री के घर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इस पर दानवे ने सुझाव दिया कि वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदर्शनकारी उद्धव ठाकरे से मिलना चाहते हैं, तो उन्हें पहले समय लेना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण पर शिवसेना की स्थिति स्पष्ट है. इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने अपनी स्थिति थोड़ी नरम कर ली.

अंबादास दानवे ने आश्वासन दिया कि वे उद्धव ठाकरे से मिलकर प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर्चा करेंगे. अब रमेश केरे पाटिल के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेगा. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार चर्चा किस मुद्दे पर होगी.

ये भी पढ़ें: Kolhapur Violence: कोल्हापुर में हिंसा पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट को दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget