एक्सप्लोरर

Video: मुंबई का टाइम खराब है! अब रिहायशी इलाके में पहुंचा अजगर, पेड़ पर लटका, वायरल हो रहा वीडियो

Mumbai Viral Video: महाराष्ट्र में मुंबई के मुलुंड इलाके में भारी बारिश के बीच एक पेड़ पर अजगर दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. बाद में इस अजगर का रेस्क्यू किया गया. देखिए वायरल वीडियो.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मुलुंड के एक रिहायशी इलाके में अचानक एक बड़े अजगर को पेड़ पर लटका हुआ देखा गया. जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर उस अजगर पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. बच्चों और महिलाओं में डर साफ दिखाई दे रहा था, क्योंकि अजगर का आकार कॉफी बड़ा था.

वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

लोगों ने तुरंत वन विभाग और सर्प मित्रों को इसकी सूचना दी. थोड़ी ही देर में टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पेड़ पर लिपटे अजगर को पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने धैर्य और तकनीकी तरीके से काम करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां मौजूद थे और पूरी घटना को मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते रहे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

रेस्क्यू टीम ने बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर सांप और अजगर जैसे जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और खाने की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं. यह अजगर भी संभवतः बारिश और पानी भरने के कारण अपनी जगह से भटककर यहां पहुंचा होगा.

अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद जांच की और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया ताकि वह प्राकृतिक माहौल में रह सके. इस पूरी घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हालात में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या सर्प मित्रों को सूचना देना चाहिए, ताकि जानवर को भी नुकसान न पहुंचे और इंसानों की सुरक्षा भी बनी रहे.

ये भी पढ़ें-

Video: रैली में लड़की ने किया अश्लील डांस, देखने जुटी भारी भीड़, लोग बोले- बेरोजगारी चरम पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget