एक्सप्लोरर

SBSP ने बढ़ाई MVA-NDA की टेंशन, ओपी राजभर का महाराष्ट्र चुनाव के लिए बड़ा एलान, इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra Election 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने महाराष्ट्र में 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद है.

Maharashtra Assembly Election 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) अब महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. हाल ही में, पार्टी ने महाराष्ट्र में एक अधिवेशन आयोजित किया और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इस दौरान, पार्टी प्रमुख ओपी राजभर ने घोषणा की कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में 22 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी एसबीएसपी
मुंबई में सुभासपा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कई अहम राजनैतिक और संगठनात्मक निर्णय लिए गए. पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगी. इसके अलावा, पार्टी ने संगठन को और सशक्त बनाने और अपनी विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए कई संगठनात्मक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 48 प्रतिशत सीटों पर उत्तर भारतीयों की महत्वपूर्ण उपस्थिति है. इसके बावजूद, राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी नहीं हो पाई है. उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनकी प्रभावी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जाती. अब, सुभासपा उत्तर भारतीयों की इस ताकत को अपने साथ जोड़ना चाहती है.

इसके अलावा, सपा-बसपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि ये दल केवल दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाते हैं. जब उनके हकों की बात आती है, तो वे पीछे हट जाते हैं. उच्चतम न्यायालय ने अति दलितों, अति पिछड़ों और वंचित वर्गों को आरक्षण देने की सिफारिश की है, और सुभासपा इस निर्णय के साथ खड़ी है.

इस बीच, मुंबई में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मतभेद उभर रहे हैं. जहां शिवसेना (यूबीटी) अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखती है. एमवीए गठबंधन, जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं, ने शनिवार को मुंबई में सीट बंटवारे पर चर्चा की. बैठक के बाद, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि 99 प्रतिशत सीटों पर अंतिम निर्णय हो चुका है. हालांकि, एनसीपी और कांग्रेस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: 'हेलो, मैं BJP विधायक का पीए बोल रहा हूं...', जेल में बंद कैदियों के परिजनों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget