एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'पार्टी अपने नियमों के तहत ही चलती है', जयंत पाटील के इस्तीफे की अटकलों के बीच एनसीपी का बयान

Maharashtra News: NCP (SP) ने जयंत पाटील के इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया और कहा कि वह अब भी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं. पार्टी ने इसे शरारतपूर्ण बताया है.

महाराष्ट्र में सियासी पारा इन दिनों काफी हाई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) ने अपने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के इस्तीफे की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी की ओर से साफ कहा गया है कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें शरारतपूर्ण हैं और इनका कोई आधार नहीं है. 

गौरतलब है कि पाटील साल 2018 से अविभाजित NCP के महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं और जुलाई 2023 में पार्टी विभाजन के बाद भी वह शरद पवार गुट में इसी पद पर बने हुए हैं.

इस्तीफे की खबरें सिर्फ अफवाह- जितेंद्र आव्हाड 

पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार (12 जुलाई) को बयान जारी कर कहा, "जयंत पाटील (NCP-SP) अब भी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं. उनके इस्तीफे की खबरें सिर्फ अफवाह हैं. पार्टी अपने नियमों और अनुशासन के तहत ही चलती है." उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मीडिया संस्थान, खासकर समाचार चैनल, यह दावा कर रहे हैं कि पाटील ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को नया अध्यक्ष बनाया जाएगा.

कुछ दिन पहले जयंत पाटील ने दिया था बयान 

दरअसल, इन अटकलों को उस बयान से बल मिला था जब 10 जून को NCP के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयंत पाटील ने शरद पवार की मौजूदगी में संकेत दिए थे कि वह पद छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा था, "पवार साहब ने मुझे बहुत मौके दिए. मुझे 7 साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई थी. अब पार्टी में नए चेहरों को मौका देना जरूरी है." इस बयान से कार्यकर्ता भावुक हो उठे थे और उन्होंने पाटील से आग्रह किया था कि वह पद पर बने रहें.

जयंत पाटिल को शरद पवार का बेहद वफादार सिपाही माना जाता है. पार्टी के गठन के समय से ही वह पवार के साथ हैं और 2023 में जब अजित पवार ने बगावत की थी, तब भी पाटिल ने शरद पवार का ही साथ दिया था.

ऐसे में उनके इस्तीफे की खबरें न केवल कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम फैलाने वाली हैं, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी माहौल को भटकाने की एक कोशिश के रूप में देखी जा रही हैं. पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पाटिल के इस्तीफे की कोई सच्चाई नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget