एक्सप्लोरर

NCP Political Crisis: एनसीपी विधायकों की अयोग्यता पर आज आएगा फैसला, शरद पवार को मिलेगी राहत या लगेगा झटका?

NCP MLAs Disqualification: एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले पर आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला सुनाएंगे. ऐसे में चुनाव आयोग के फैसले के बाद क्या शरद पवार को फिर झटका लगेगा या राहत मिलेगी.

Maharashtra MLAs Disqualification: एनसीपी विधायक अयोग्यता मामले पर आज (15 फरवरी 2024) फैसला आने वाला है. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला सुनाएंगे. अजित पवार गुट और शरद पवार गुट दोनों को इस फैसले का बड़ी ही बेसब्री से इंतेजार है. कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने एनसीपी की पार्टी और सिंबल को लेकर फैसला सुनाया था. इसमें शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा था. एनसीपी की पार्टी और सिंबल दोनों अजित पवार गुट को दे दिया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग के फैसले से शरद पवार गुट के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं. 

अजित पवार के साथ कितने विधायक?
महाराष्ट्र से 41 विधायक 
नागालैंड से 7 विधायक 
झारखंड 1 विधायक 
लोकसभा सांसद 2
महाराष्ट्र विधान परिषद 5 
राज्य सभा 1 

शरद पवार के साथ कितने विधायक? 
महाराष्ट्र से विधायक 15 
केरल से विधायक 1
लोकसभा सांसद 4 
महाराष्ट्र विधान परिषद 4
राज्यसभा 3

कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को पार्टी और सिंबल देने का फैसला किया था. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार गुट आक्रामक हो गया है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शरद पवार गुट के विधायक जीतेंद्र आव्हाड ने दावा किया है कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताए गए मानदंडों का उल्लंघन करते हुए यह फैसला सुनाया है. आव्हाड ने पूछा है कि, आयोग ने किस मापदंड के आधार पर अजित पवार गुट को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह देने का फैसला किया है?

बीजेपी में शामिल होगी एनसीपी?
शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) किसी भी राजनीतिक दल के साथ विलय नहीं करेगी. पार्टी की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने जोर देते हुए यह बात कही. पार्टी के विलय की खबरों को लेकर पूछने पर सुले ने कहा, ''हमारा गुट किसी राजनीतिक दल से विलय नहीं करेगा. हम महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के हिस्से के रूप में आगामी चुनाव लड़ेंगे.'' उन्होंने कहा, ''आज की बैठक आगामी रैली (विपक्षी गठबंधन 'इंडिया') की योजना के उद्देशय से की गयी. रैली को कौन-कौन संबोधित करेगा उन नेताओं के नामों के इर्द-गिर्द चर्चा हुई.'' पार्टी की पुणे शहर की इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा, ''हमारी पार्टी के विलय को लेकर आ रही खबरें गलत हैं. हम एक नये नाम और नये चिह्न के साथ सामने आएंगे.'' उन्होंने कहा, ''आज की बैठक आगामी राज्यसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई थी. 24 फरवरी को पुणे में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की प्रस्तावित रैली को लेकर भी चर्चा हुई.'

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में निर्विरोध होगा राज्यसभा चुनाव, बीजेपी नहीं उतारेगी चौथा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget