एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'अजित पवार एक चालाक भेड़िये का चालाक शावक हैं', BJP एमएलसी की टिप्पणी पर भड़के NCP के नेता

Maharashtra Politics: बीजेपी एमएलसी गोपीचंद पडलकर के बयान पर एनसीपी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की. सुनील तटकरे ने कहा कि वो देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर सोमवार (18 सितंबर) को आपत्ति जताई. एनसीपी ने सत्ता पक्ष से विधान परिषद सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

पडलकर ने महाराष्ट्र में धनगर समुदाय के मुद्दों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस सिलसिले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पत्र क्यों नहीं लिखा तो पडलकर ने जवाब दिते हुए कहा कि अजित पवार एक चालाक भेड़िये का चालाक शावक हैं और उनसे संपर्क करने की कोई जरूरत नहीं है.

'बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'
एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार के खिलाफ पडलकर की टिप्पणी असामान्य थी और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तटकरे ने कहा कि बीजेपी को इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. मैं इस संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर फडणवीस से मिलूंगा. एनसीपी एमएलसी अमोल मिटकारी ने कहा, ‘‘अगर पडलकर को नियंत्रित नहीं किया गया तो हमें नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा. ’’

विरोध की दी चेतावनी 
पडलकर ने एकनाथ शिंदे को लिखे अपने पत्र में धनगरों द्वारा जाट-आंदोलन जैसे विरोध की चेतावनी दी, और सरकार से समुदाय की मांगों पर एक बैठक बुलाने को कहा. पडलकर का संबंध भी इसी समुदाय से है.

क्या कहा गोपीचंद पडलकर ने?
गोपीचंद पडलकर ने कहा कि हमारे बारे में अजित पवार की भावनाए साफ़ नहीं हैं. इसलिए हमें उन्हें पत्र देने की जरूरत नहीं है. हम उन पर विश्वास नहीं करते. इसलिए मैंने उन्हें कभी कोई पत्र नहीं दिया और हमें नहीं लगता कि हमें और पत्र देने की जरूरत है. मैंने उन लोगों को पत्र दिया है जिनसे हमें न्याय मिल सकता है. एनसीपी नेता रूपाली पाटिल-थोम्बारे ने कहा, अजित पवार जनता द्वारा चुने हुए विधायक हैं. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता का मामला, संजय राउत का आरोप- 'विधानसभा अध्यक्ष जानबूझकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget