एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता का मामला, संजय राउत का आरोप- 'विधानसभा अध्यक्ष जानबूझकर...'

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि वह (विधानसभा अध्यक्ष) असंवैधानिक सरकार का समर्थन कर रहे हैं. अयोग्यता की याचिकाओं पर फैसला लेने में समय बर्बाद कर रहे हैं.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायकों के खिलाफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में जानबूझकर देरी करने का सोमवार को आरोप लगाया.  उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह निष्क्रियता दिखाती है कि नार्वेकर ‘‘असंवैधानिक’’ सरकार का समर्थन कर रहे हैं.

विधानसभा अध्यक्ष फैसला लेने में समय बर्बाद कर रहे हैं- संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी राजनीतिक दल के कुछ विधायकों के दूसरे दल में जाने का मतलब विभाजन नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद, विधानसभा अध्यक्ष अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में समय बर्बाद कर रहे हैं. वह राज्य में असंवैधानिक सरकार का समर्थन कर रहे हैं.’’

चीनी मिलों को नियंत्रित करने वाले मंत्रियों पर साधा निशाना

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री शिंदे और कुछ कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी. उन्होंने महाराष्ट्र में चीनी मिलों को नियंत्रित करने वाले मंत्रियों और नेताओं पर भी निशाना साधा.

संजय राउत ने दावा किया, ‘‘वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं कुछ चीनी मिलों को नियंत्रित करने वाले मंत्री अपनी वफादारी छोड़कर राज्य सरकार में शामिल हो गए हैं. उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों से राहत पाने के लिए ऐसा किया.’’

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया, ‘‘राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा से राज्य के राजस्व मंत्री) द्वारा नियंत्रित प्रवरा चीनी मिल पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है, जबकि राहुल कुल (भाजपा विधायक) द्वारा नियंत्रित चीनी मिल पर 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है. यहां तक कि जरंदेश्वर चीनी मिल (उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी) का मामला भी ऐसा ही है.’’

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर संजय राउत ने अपने अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget