एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'यह शरद पवार के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा है', अजित पवार गुट पर जितेंद्र आव्हाड का पलटवार

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार के गुट के वकील की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वकील वही कहता है जिसके बारे में उसे बताया जाता है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने शनिवार को कहा कि पार्टी के अजित पवार (Ajit Pawar) के खेमे के वकील का आरोप कि एनसीपी संस्थापक पार्टी को अपनी जागीर की तरह चलाते हैं, यह शरद पवार (Sharad Pawar) के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा है. उनकी यह टिप्पणी एनसीपी के विरोधी गुटों से निर्वाचन आयोग की मुलाकात के एक दिन बाद आई है. शरद पवार दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाई में मौजूद थे.

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी शरद पवार की ओर से निर्वाचन आयोग के सामने पेश हुए जबकि अजित पवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन के कौल और मनिंदर सिंह उपस्थित हुए. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक आव्हाड ने कहा, ‘‘विरोधी गुट के वकील ने कहा कि शरद पवार अपनी पार्टी को अपनी जागीर समझकर अलोकतांत्रिक तरीके से चलाते हैं. राजनीतिक लड़ाई जीतने के लिए की जा रही ऐसी टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं. यह शरद पवार के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा है.’’

अजित पवार गुट को आत्ममंथन की जरूरत- आव्हाड
उन्होंने कहा, 'एक वकील वही बोलता है जिसके बारे में उसे बताया जाता है. और अलग हुआ समूह उस नेता के बारे में यही कहता है जिसने उन्हें सब कुछ दिया है. किसी को उन्हें लोकतंत्र विरोधी कहने की हिम्मत कैसे हुई. यह उन्हीं (शरद पवार) के कारण है कि सभी ने सत्ता का आनंद लिया.' आव्हाड ने कहा कि अलग हुए समूह को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि क्या पवार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रहे हैं. 

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर यह बोले आव्हाड
आव्हाड ने कहा, 'अलग हुआ समूह कह रहा है कि विधायकों की संख्या और उन्हें मिले मतों पर विचार किया जाना चाहिए. वे किसी संगठन की बात नहीं करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विधायक दल को राजनीतिक दल नहीं कहा जा सकता.'

शरद पवार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही राहुल गांधी से भी मुलाकात की. आव्हाड ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ पवार की मुलाकात अनौपचारिक थी. अजित पवार 2 जुलाई को एनसीपी के आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया था. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बूंदाबांदी, जानें मुंबई का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget