एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बूंदाबांदी, जानें मुंबई का हाल

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा जानकारी दी है. विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कई स्थानों पर मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है.

Maharashtra Weather News: देश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार तक देश में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा इस बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. मुंबई में तापमान बढ़ा है और अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है.

जानें अगले 24 घंटे का मौसम
महाराष्ट्र से मानसून की वापसी यात्रा शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है. दक्षिण पश्चिम मानसून हवाएं वापस जाना शुरू हो गई हैं. मानसून ने मुंबई, पुणे और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से अपनी वापसी यात्रा शुरू कर दी है. मानसून राजस्थान, गुजरात समेत देश के कई हिस्सों से टाटा-बाय कर चुका है. राज्य में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कई स्थानों पर मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है.

मुंबई में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई और उपनगरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से लेकर बूंदाबांदी होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा.

कल कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों के अलावा अन्य स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क मौसम
मौसम विज्ञानियों ने अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शुष्क मौसम की भी भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्यों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मरीजों की मौत पर आदित्य ठाकरे का बड़ा सवाल, पूछा- क्या CM और स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget