एक्सप्लोरर

प्रयागराज के बाद अब नासिक सिंहस्थ कुंभ को लेकर तैयारियां शुरू, CM फडणवीस ने की अहम बैठक

Nashik Kumbh Mela 2027: नासिक में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन समेत 38 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए.

Nasik Kumbh 2027 Preparations: महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का समापन होने जा रहा है. एक तरफ प्रयागराज में महाकुंभ समाप्ति की ओर है तो वहीं ठीक बुधवार (26 फरवरी) से महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले पूर्ण कुंभ की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं. नासिक में ये सिंघस्थ कुंभ साल 2027 में आयोजित होगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में बैठक की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन समेत 38 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए. विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पालक सचिव और सचिव थे मौजूद रहे. इस बैठक में प्रयागराज की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी.

नासिक कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां शुरू

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और नासिक की सभी एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी भी शामिल हुए. सड़कों, रेलवे, हवाई यातायात समेत बुनियादी ढांचे की समीक्षा हुई. हालांकि इस बैठक में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल नहीं हुए. डीसीएम एकनाथ शिंदे तय कार्यक्रम के अनुसार सिंधुदुर्ग जिले के दौरे पर रहे.

नासिक कुंभ को लेकर मंत्री गिरीश महाजन ने क्या कहा?

कुंभ मिनिस्टर गिरीश महाजन ने बताया, ''नासिक में कुंभ को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक हुई, विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर हम नासिक में भी तैयारियां कर रहे हैं. नासिक में स्थान छोटा है, इसलिए बड़ी तैयारियां की जा रही हैं. पिछली बार जो कुंभ हुआ था वह सुरक्षित था, अच्छा था और इस बार उससे भी अच्छा किया जाएगा.''

यूपी के अधिकारी भी नासिक का करेंगे दौरा

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र से करीब 25 अधिकारी प्रयागराज में 4-5 दिन रहे थे. वहां से जानकारी लेकर नासिक कुंभ को लेकर किए जाने वाले इंतजाम में अपनाया जायेगा. इसके अलावा एक बार प्रयागराज का महाकुंभ ख़त्म होने के बाद इससे जुड़े उत्तरप्रदेश के अधिकारी भी महाराष्ट्र आएंगे, वो नासिक जाकर पूरा दौरा करेंगे और इस कुंभ के सफल आयोजन में महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे.''

नासिक कुंभ को लेकर बजट में कोई कमी नहीं होगी- गिरीश महाजन

गिरीश महाजन ने आगे कहा, ''सरकार की तरफ से नासिक कुंभ को लेकर बजट में कोई कमी नहीं होगी. यहां पहुंचने वाले भक्तों की संख्या कितनी होगी ये नहीं कह सकते लेकिन 12 से 14 करोड़ भक्तों के आने की उम्मीद है. रेलवे स्टेशन पर सिर्फ दो प्लेटफार्म हैं जिन्हें 4-5 प्लेटफार्म किया जायेगा, एयरपोर्ट पर ज़्यादा विमानों के उतरने की व्यवस्था की जाएगी और एक्स्ट्रा पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी.''

उन्होंने ये भी कहा, ''महाकुंभ का मंत्री हूं आगे अगर पालक मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी तो स्वीकार होगा. नासिक कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है क्योंकि रामकुंड और गोदावरी नदी के किनारे जगह की बेहद कमी है.'' इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिन्दू विरोधी बताया.

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे पर रामदास अठावले का निशाना, 'हिंदू होने के बावजूद महाकुंभ न जाना...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
'सरासर गलत था', NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget