एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे की संयुक्त रैली पर शिंदे गुट की पहली प्रतिक्रिया, 'मराठी के मुद्दे को केवल...'

Raj Thackeray and Uddhav Thackeray: सांसद नरेश म्हस्के ने उद्धव ठाकरे पर रैली में राज ठाकरे के साथ मंच साझा करने के बावजूद मराठी पर न बोलने का आरोप लगाया.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त रैली पर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद नरेश म्हस्के ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा कि यह गठबंधन सिर्फ चुनावी स्वार्थ के लिए बना है, न कि किसी वैचारिक एकता या मराठी अस्मिता के लिए. नरेश म्हस्के ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने हिंदी को थोपने का कोई फैसला नहीं लिया है. महाराष्ट्र में मराठी के खिलाफ कोई भी कुछ नहीं कह सकता. मराठी हमारी पहचान है और इसके साथ हम खड़े हैं. उन्होंने रैली को मराठी भाषा के मुद्दे से जोड़कर देखने की बजाय इसे उद्धव ठाकरे की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया.

'उद्धव के भाषण में मराठी जिक्र नहीं'

म्हस्के ने उद्धव ठाकरे के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज ठाकरे ने अपने भाषण में मराठी भाषा का मुद्दा उठाया, लेकिन उद्धव ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उद्धव के भाषण में उनकी हार का दुख साफ दिखाई दे रहा था. वह मान चुके हैं कि यह गठबंधन केवल चुनावी फायदे के लिए है, न कि मराठी अस्मिता के लिए.


म्हस्के ने शिवसेना-एमएनएस की संयुक्त रैली को आगामी मुंबई और महाराष्ट्र के चुनावों के लिए रणनीति करार दिया. उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी में टूट का डर सता रहा है. उनके जिला प्रमुख, आमदार और खासदार उन्हें छोड़कर जा रहे हैं. इसलिए उन्होंने राज ठाकरे का सहारा लिया. यह रैली सिर्फ यह दिखाने के लिए थी कि राज ठाकरे उनके साथ हैं.

संजय राउत की साजिश नाकाम- म्हस्के 

म्हस्के ने शिवसेना नेता संजय राउत पर भी निशाना साधा. उन्होंने इस रैली को संजय राउत की साजिश करार दिया. उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे इस रैली के जरिए अपनी पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह प्रयास केवल चुनावी दिखावा है.

म्हस्के ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा और संस्कृति के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता. उन्होंने कहा, 'मराठी के खिलाफ व्यवहार करने की किसी की हिम्मत नहीं है. हम मराठी भाषा के साथ मजबूती से खड़े हैं.' उन्होंने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि वह मराठी के मुद्दे को केवल चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शपथ ग्रहण में भाषण? TVK चीफ विजय के संबोधन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मेरे दोस्त...
शपथ ग्रहण में भाषण? TVK चीफ विजय के संबोधन पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मेरे दोस्त...
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
हाईवे पर हुए कार हादसे की सुप्रिया सुले ने बताई खौफनाक कहानी, बाल-बाल बचीं एनसीपी नेता
हाईवे पर हुए कार हादसे की सुप्रिया सुले ने बताई खौफनाक कहानी, बाल-बाल बचीं एनसीपी नेता
'बंगाल में गुंडाराज का कल्चर...', BJP सरकार बनने के बाद रामदास आठवले ने लगाए दिए बड़े आरोप
'बंगाल में गुंडाराज का कल्चर...', BJP सरकार बनने के बाद रामदास आठवले ने लगाए दिए बड़े आरोप

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
Video: सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
Agricultural Subsidy Scheme: सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
Embed widget