एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या MVA में सब ठीक नहीं? कांग्रेस-NCP के बीच बयानबाजी पर नाना पटोले ने कही ये बात

Nana Patole Statement: कांग्रेस और एनसीपी के हुई बयानबाजी के बाद अब कांग्रेस नेता नाना पटोले ने गठबंधन पर एक बयान जारी करते हुए कहा, 'एनसीपी का महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत है'

Nana Patole on MVA: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और एनसीपी का महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत है और तीनों सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है. पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सत्तापक्ष उनके गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से डरा हुआ है और इसलिए वह एमवीए में दरार की अफवाह फैला रहा है.

नाना पटोले का बीजेपी पर निशाना
पटोले ने कहा, ‘‘एमवीए की रैलियां राज्य भर में आयोजित की जा रही हैं. छत्रपति संभाजीनगर में सफल रैली के बाद, 16 अप्रैल को नागपुर में एक और जनसभा आयोजित की जा रही है, जिसके बाद मुंबई और अन्य जगहों पर रैलियां की जाएंगी.’’ कांग्रेस नेता पटोले ने इससे पहले कृषि उपज बाजार समिति चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए एनसीपी की आलोचना की थी.

कांग्रेस और एनसीपी के बीच बयानबाजी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी हाल ही में एनसीपी पर निशाना साधा था. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच मंगलवार की बैठक के बारे में कोई अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘एमवीए के नेता नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते हैं. महा विकास आघाड़ी में सामंजस्य है. हम सभी दलों के नेताओं के साथ चर्चा करते हैं. सत्तापक्ष को डर है कि महा विकास अघाड़ी मजबूत है, इसलिए बीजेपी हमें नागपुर में एक जनसभा आयोजित करने से रोकने की कोशिश कर रही है.’’

MVA की रैलियां
पटोले ने कहा कि लेकिन गठबंधन निश्चित रूप से नागपुर, अमरावती, पुणे, कोल्हापुर, नासिक और मुंबई में रैलियां करेगा. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के मुंबई दौरे के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि उन्हें अभी तक शहर में उनके आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या वेणुगोपाल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे, पटोले ने सवाल किया कि अगर इसमें क्या गलत है.

ये भी पढ़ें: Vasant More: क्या NCP में शामिल होंगे MNS नेता वसंत मोरे? सांसद सुप्रिया सुले के इस बयान से मिला ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget