एक्सप्लोरर

Maharashtra: नाना पटोले का बड़ा एलान- 'अगर महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनी तो जाति जनगणना के आधार पर देंगे मराठा आरक्षण'

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस नेता नाना पटोले का बड़ा बयान सामने आया है. पटोले के इस बयान से महाराष्ट्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

Nana Patole Statement: महाराष्ट्र में आरक्षण का मुद्दा एकबार फिर गरमाता हुआ नजर आ रहा है. मनोज जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के बाद महाराष्ट्र सरकार को दो महीने का समय दिया था ताकि वो मराठा आरक्षण मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला ले पाए. कुछ दिन पहले आरक्षण के ही मुद्दे पर जालना में ओबीसी नेताओं की एक महासभा हुई थी. इस बैठक में कई बड़े ओबीसी नेता जैसे छगन भुजबल, पंकजा मुंडे और कांग्रेस नेता वडेट्टीवार शामिल हुए थे. जालना में हुई महासभा में भुजबल ने जरांगे पर भी निशाना साधा था. इस बैठक में MVA गठबंधन के कांग्रेस नेता के शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की ही तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है.

नाना पटोले का बड़ा बयान
ये बयान नाना पटोले की तरफ से सामने आया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने वादा किया कि अगर हमारी सरकार महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो हम जाति जनगणना के आधार पर मराठा आरक्षण देंगे.

आरक्षण पर क्या बोले मनोज जरांगे?
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल ने सोमवार को मराठा आरक्षण की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अपना वाजिब आरक्षण चाहता है. जरांगे ने मराठाओं से बातचीत करने और आरक्षण के मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों की अपनी यात्रा के तहत महाराष्ट्र के पुणे शहर के खरादी इलाके में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया. सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि दस्तावेजों की जांच (सरकार द्वारा नियुक्त समिति द्वारा) से उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार अब तक 29 लाख मामले ऐसे पाए गए हैं जहां मराठाओं से संबंधित दस्तावेजों में ‘‘कुनबी’’ का उल्लेख है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह तथ्य है, तो मराठा समुदाय को पिछले 70 वर्षों से आरक्षण से वंचित क्यों किया गया? अगर दस्तावेजों में मराठाओं के पास कुनबी का उल्लेख होने के प्रमाण हैं, तो हमें उस व्यक्ति का नाम जानना होगा जिसने मराठाओं को आरक्षण से वंचित रखा.’’ जरांगे ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को और समय नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना वाजिब आरक्षण चाहते हैं और हम इसे हासिल करके रहेंगे.‘‘ जनसभा से पहले यहां जरांगे के समर्थन में बाइक रैली निकाली गयी.

ये भी पढ़ें: Mumbai News: अमरावती के फार्मासिस्ट कोल्हे की हत्या के आरोपी को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget