एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा मामले में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हमीद इंजीनियर गिरफ्तार, बवाल के दिन कर रहे थे ये काम

Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा मामले में माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्याध्यक्ष हमीद इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है. उन पर यूट्यूब के जरिए भड़काऊ बयान देने और हिंसा भड़काने का आरोप है.

Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (Minorities Democratic Party) के कार्याध्यक्ष हमीद इंजीनियर (Hamid Engineer) को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी आज (22 मार्च) की गई.

बता दें कि उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है. नागपुर पुलिस के साइबर सेल की जांच में यह खुलासा हुआ है कि हिंसा के दिन हमीद इंजीनियर ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भड़काऊ बयान दिए थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

सोशल मीडिया पर सक्रियता बनी गिरफ्तारी का कारण
साइबर सेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि हमीद इंजीनियर ने हिंसा वाले दिन सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों में डर और अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी. इसके अलावा, वह कथित तौर पर मुजाहिदीन के लिए चंदा मांग रहा था और गाजा सहायता के नाम पर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चंदे की अपील कर रहा था.

फहीम खान से जुड़े होने के प्रमाण
गौरतलब है कि नागपुर हिंसा के प्रमुख आरोपी फहीम खान का संबंध भी माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से है. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पार्टी के सदस्यों की भूमिका इस हिंसा में संदिग्ध रही है और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र माना जा रहा है.

पुलिस की कार्रवाई जारी
नागपुर पुलिस और साइबर सेल इस मामले में और भी सबूत जुटा रहे हैं, ताकि हिंसा से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा सके. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या भड़काऊ संदेशों से बचें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget