एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'काला जादू' करते हुए माता-पिता ने पांच साल की बेटी की कर दी हत्या, पीट-पीटकर ली जान

Nagpur News: नागपुर में एक बच्ची की उसके माता-पिता ने ही काला जादू के नाम पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. अब मामले में पुलिस ने तीन लोगों, माता-पिता और चाची को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में पांच साल की एक बच्ची के माता-पिता ने ‘‘बुरी शक्तियों को भगाने के लिए’’ बच्ची पर ‘‘काला जादू’’ करते हुए उसे पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की बीच रात की है. पुलिस ने बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने (45), मां रंजना (42) और चाची प्रिया बंसोड़ (32) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है. वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी पत्नी और पांच और 16 साल की दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह गया था. तब से व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हो रहा था.

काला जादू के नाम पर हुआ सबकुछ

अधिकारी ने बताया कि पिता का मानना ​​था कि बच्ची पर ‘‘कुछ बुरी शक्तियों का साया’’ है और उसने उन्हें दूर भगाने के लिए ‘काला जादू’ करने का फैसला किया गया. लड़की के माता-पिता और चाची ने रात में ‘काला जादू’ करना शुरू किया और उसका वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में पुलिस ने उनके फोन से बरामद कर लिया. वीडियो में आरोपी रो रही लड़की से कुछ सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि बच्ची सवालों को समझ नहीं पा रही थी. अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान तीनों आरोपियों ने बच्ची को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा, जिसके बाद वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी शनिवार सुबह बच्ची को एक दरगाह पर ले गए. बाद में, वे उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए. अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी को उन पर संदेह हुआ और उसने अपने मोबाइल फोन पर उनकी कार की तस्वीर खींच ली.

Maharashtra: आजादी के अमृत महोत्सव पर 214 दोषियों की रिहाई करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार, तीन बैच में करेगी रिहा

ऐसे आरोपियों के बारे में हुआ खुलासा

उन्होंने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बाद में बच्ची को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. वाहन पंजीकरण संख्या के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. अधिकारी ने बताया कि राणा प्रताप नगर थाने के अधिकारी आरोपियों के घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और ‘महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी एवं अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम अधिनियम’ के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

Maharashtra में महीने भर बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं होने से सियासत तेज, अजित पवार ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख लोग
सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख लोग
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक
येवला: लव मैरिज का गुस्सा, दोनों पक्षों में मारपीट, 7 से 8 लोग घायल
येवला: लव मैरिज का गुस्सा, दोनों पक्षों में मारपीट, 7 से 8 लोग घायल
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget