एक्सप्लोरर

Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

Mumbai Rain Update IMD Alert: भारी बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम, रेल सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि गोदावरी नदी उफान पर है. गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा कर मदद का भरोसा दिया.

आज (8 जुलाई) से आने वाले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उप नगर, ठाणे और नासिक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पालघर, रायगढ़, नासिक घाट, पुणे घाट और सतारा घाट के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. मुंबई में कुछ मिनट की बारिश ही सिस्टम की परीक्षा लेने के लिए काफी साबित हुई. किंग सर्कल इलाके में चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं. हालात ऐसे बने कि बीएमसी को बड़े-बड़े पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा. वहीं, डामर की सड़क पर गहरे गड्ढे भी सामने आ गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं.

कई जगहों पर लगा जाम

मुंबई में मानसून ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश की वजह से सड़कों जाम लग गया है. निचले इलाकों में जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. नासिक में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गोदावरी नदी उफान पर है. वहीं पुणे, रायगढ़ से होकर बहने वाली उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी किनारे बसे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी

हालात ऐसे हैं कि पवित्र रामकुंड पूरी तरह पानी में समा गया है. घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं. जिन सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, वहां अब सिर्फ तेज बहता पानी नजर आ रहा है.

मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसकी वजह से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और कार्यालय जाने वालों को परेशानी हुई. मंगलवार को थोड़ी राहत मिली थी.

पालघर जिले के वसई-विरार रेल खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. भोर घाट खंड पर सोमवार को भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं की जा सकी है.

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई को पीने का पानी आपूर्ति करने वाले 7 जलाशयों में से एक तुलसी झील, जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लबालब भर गई है.

गृह मंत्री ने CM देवेंद्र फडणवीस से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बुधवार (8 जुलाई) को फोन पर बात कर दोनों राज्यों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की.

'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात

उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ फोन पर अलग-अलग बातचीत की.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
Advertisement

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget