एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: सुबह से मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, IndiGo फ्लाइट्स लेट, अंधेरी सबवे बंद, जानें- ताजा अपडेट

Mumbai Rain News: मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अंधेरी सबवे समेत कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है. भारी बारिश से हवाई सेवाएं और यातायात प्रभावित हुए हैं.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण वेस्टर्न मुंबई के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. 
 
भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और आवागमन में भारी परेशानी देखी जा रही है. बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी मुश्किलें हो रही हैं.

अंधेरी सब-वे के नीचे 4 से 5 फुट पानी भरा

वेस्टर्न मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थिति और भी खराब हो गई है. अंधेरी सबवे, जो निचले इलाके में आता है, पूरी तरह से पानी में डूब गया है. प्रशासन के अनुसार, सबवे में लगभग 4 से 5 फुट तक पानी भर चुका है, जिसके चलते इसे यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है.

इंडिगो ने जारी किया ट्रैवल एडवाइजरी

तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है. एएनआई के मुताबिक, प्रमुख विमान सेवा कंपनी IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से फ्लाइट शेड्यूल में अस्थायी बाधाएं आ रही हैं. कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने फ्लाइट की स्थिति ऐप पर जांच लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय के साथ यात्रा करें.

समुद्री तटों और निचले इलाकों से दूर रहें- मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने भी बारिश को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा. "मुंबई शहर और उपनगरों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि वे समुद्री तटों और निचले इलाकों में जाने से बचें. हमारी टीम सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए तैयार है. किसी भी परेशानी में 100, 112 या 103 नंबर पर कॉल करें."

(सत्यम सिंह की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget