एक्सप्लोरर

Tesla in India: टेस्ला ने मुंबई में खोला पहला शोरूम, CM देवेंद्र फडणवीस ने कह दी बड़ी बात

Tesla in Mumbai: टेस्ला ने मुंबई के BKC स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपना पहला शोरूम लॉन्च कर भारतीय बाजार में आधिकारिक प्रवेश किया. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे महाराष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया.

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारतीय बाजार में अपने आधिकारिक प्रवेश की घोषणा कर दी है. कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया. 

टेस्ला के महाराष्ट्र से भारत में पहला कदम रखने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "आज हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत मुंबई से की है."

इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में महाराष्ट्र अग्रणी बन चुका है- देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि टेस्ला का एक्स्पीरियंस सेंटर, डिलीवरी नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और सर्विसिंग की सुविधाएं महाराष्ट्र में एक ही साथ शुरू की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा, "मुझे गर्व है कि टेस्ला ने महाराष्ट्र और मुंबई को अपने प्रवेश के लिए चुना है. आज इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में महाराष्ट्र अग्रणी बन चुका है और मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में टेस्ला का पूरा इको-सिस्टम महाराष्ट्र में विकसित होगा."

इससे पहले शुक्रवार को टेस्ला ने अपने भारत-केंद्रित एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर "कमिंग सून" लिखते हुए एक ग्राफिक शेयर किया था, जिससे यह संकेत मिल गया था कि कंपनी जुलाई 2025 में भारत में दस्तक देने जा रही है. इसके बाद अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने पहले भारतीय शोरूम की शुरुआत कर दी है, जिससे भारतीय ग्राहकों के लिए टेस्ला कारें पहले से ज्यादा सुलभ हो जाएंगी.

क्या होंगी टेस्ला कारों की किमत?

टेस्ला ने अपनी लोकप्रिय Model Y कार की कीमतों का भी खुलासा किया है। भारत में इसकी ऑन-रोड कीमत 61 लाख रुपये से शुरू होगी. रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये होगी, जबकि लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव वर्जन की कीमत 67.89 लाख रुपये तय की गई है. इन कीमतों के साथ टेस्ला अब भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget