एक्सप्लोरर

Mumbai News: संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मालवणी में बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: पुलिस के मुताबिक, इस पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा. वाजिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Mumbai News: मुंबई के मालवणी इलाके में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 50 वर्षीय आरोपी वाजिद हजरत मोमिन की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. 

वाजिद मोमिन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "पता नहीं किस तरह मारा था औरंगजेब ने, कि दर्द की आवाज आज तक हो रही है." इस पोस्ट को संभाजी महाराज के संदर्भ में देखा गया, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक माना. पोस्ट वायरल होने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. शिकायत मिलने के बाद मालवणी पुलिस हरकत में आई और वाजिद को हिरासत में ले लिया.

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, इस पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा. वाजिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है. मालवणी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वाजिद ने यह पोस्ट क्यों लिखी और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी. साथ ही, पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इस मामले में कोई और लोग शामिल हैं.

इलाके में सुरक्षा बल तैनात
यह घटना मालाड के मालवणी इलाके में हुई, जो पहले भी संवेदनशील मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन कुछ संगठनों ने इस पोस्ट के खिलाफ विरोध जताया है. मालवणी पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी.

ये भी पढ़ें

शिवसेना सांसद ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बताया औरंगजेब का प्रशंसक, मचा बवाल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget