एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: मुंबई में MMRDA की बड़ी कार्रवाई, मोनोरेल हादसे के बाद दो अधिकारी सस्पेंड

Mumbai Monorail Incident: मुंबई में भारी बारिश के दौरान दो मोनोरेल में सैकड़ों यात्रियों के फंसने की घटना को गंभीरता से लेते हुए चूक के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

मुंबई की मोनोरेल में भारी बारिश के बाद अचानक पावर सप्लाई ठप होने से ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई और करीब 582 यात्री घंटों तक फंसे रहे थे. इस मामले में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने एक हफ्ते पहले बारिश के बीच मुंबई में दो मोनोरेल में सैकड़ों यात्रियों के फंसने से संबंधित मामले में चूक के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि महानगर में मोनोरेल सेवाओं का संचालन करने वाले एमएमआरडीए ने 19 अगस्त की घटना की उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी है. 

‘स्नोर्कल’ सीढ़ी से 582 यात्रियों को बचाया गया

इस बाीच मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच फंसी एक मोनोरेल से ‘स्नोर्कल’ सीढ़ी लगाकर 582 यात्रियों को बचाया गया था. इस बीच बचाव दल ने यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं और ट्रेन के दरवाजे खोल दिए थे.

इस घटना के बाद सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरकार मोनो रेल में बार-बार तकनीकी खराबियों की चपेट में क्यों आ जाती हैं. मुंबई में मोनोरेल को मेट्रो की सहायक सेवा के तौर पर लाया गया था.

दो बड़े अधिकारी निलंबित

एक अन्य मोनोरेल को सफलतापूर्वक वापस खींचकर वडाला स्टेशन ले जाने के बाद 200 यात्रियों को निकाला गया था. इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को निकाल लिया गया था, लेकिन इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की प्रारंभिक समीक्षा के बाद, एमएमआरडीए ने मुख्य अभियंता (सिग्नल एवं दूरसंचार) मनीष सोनी और प्रबंधक (सुरक्षा) राजीव गीते को निलंबित कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त ने पिछले सप्ताह घटना के दौरान अपनाई गई एसओपी की समीक्षा की और प्रारंभिक निष्कर्षों में परिचालन प्रोटोकॉल में खामियां सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget