एक्सप्लोरर

मुंबई में फिर हिट एंड रन का मामला, वर्सोवा बीच पर सो रहे शख्स को कार ने रौंदा

Mumbai Hit And Run Case: मुंबई पुलिस के मुताबिक एक सफेद रंग की SUV ने बीच पर सो रहे गणेश को कुचल दिया. गणेश के कुचले जाने की आवाज इतनी तेज थी कि पास में सो रहे बबलू की नींद खुल गई. अभी वह सदमे में है.

Mumbai Hit And Run Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बार​ फि हिट एंड रन का मामला सामने आया है. खबर है कि मुंबई के वर्सोवा बीच पर सो रहे 36 वर्षीय रिक्शा चालक को एक कार ने कुचल दिया. इस हादसे के बाद फरार मोटर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है. दोनों के ब्लड सैंपल प्रयोगशाला में टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं.

मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को पांच दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया. 

दो ​आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतक रिक्शा चालक की पहचान गणेश यादव के रूप में हुई है. दरअसल, गर्मी की वजह से गणेश और उसका दोस्त बबलू श्रीवास्तव वर्सोवा बीच पर सोने चले गए थे. वहीं, एक सफेद रंग की एसयूवी ने बीच पर सो रहे गणेश को कुचल दिया. गणेश के कुचले जाने की आवाज इतनी तेज थी कि पास में सो रहे बबलू की नींद खुल गई. बबलू ने जब यह नजारा देखा तो वो घबरा गया. कार से दो लोग उतरे और गणेश को उठाने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वर्सोवा पुलिस पहुंची और घायल गणेश को इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले गई,वर्सोवा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

बीच पर वाहन ले जाने की नहीं है इजाजत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक और उसके दोस्त को अपराध करने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. गणेश यादव का दोस्त बबलू श्रीवास्तव इस घटना में बाल-बाल बच गया. वह अभी मानसिक रूप से सदमे में है. हालांकि, बीच पर वाहनों की अनुमति नहीं है, लेकिन कार झुग्गियों के बीच से गुजरते हुए बीच पर पहुंची और बीच पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया.

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहना योजना पर शिवसेना यूबीटी नेता का तंज- 'जनता ला रही आपकी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget