एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश ने मचाया हाहाकार, तितर-बितर हुए आजाद मैदान में अनशन कर रहे मराठा आंदोलनकारी

Mumbai Rain News: मुंबई में शुक्रवार सुबह भारी बारिश से आजाद मैदान में मराठा आंदोलनकारियों को असुविधा हुई. कई लोग CSMT मेट्रो और बस स्टॉप पर शरण लेने को मजबूर हुए. मुंबई में औसतन 20.36 बारिश दर्ज की गई.

महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए हुई भारी बारिश के कारण आजाद मैदान और उसके बाहर मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों को असुविधा हुई. कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आंदोलन के लिए शहर आए कई प्रदर्शनकारी भीगने से बचने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर भागे.

अन्य लोग CSMT मेट्रो के सबवे के अंदर और पास के बस स्टॉप पर शेड के नीचे खड़े हो गए. बारिश पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे शुरू हुई और करीब 10 मिनट तक तेजी से होती रही. हालांकि, मराठा समुदाय के कई सदस्य बारिश का सामना करते हुए प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे.

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि यह जानते हुए भी कि बड़ी संख्या में लोग आजाद मैदान पहुंचेंगे, उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की. भारी बारिश के बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही. अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह से अगले 24 घंटे के लिए 'शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने' का अनुमान जताया है.

मुंबई और उपनगरों में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले के 24 घंटों में मुंबई में औसतन 20.36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमशः 17.55 मिलीमीटर और 14.68 मिलीमीटर बारिश हुई.

बता दें, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बारिश ने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया है. लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ है. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समुद्र किनारे न जाएं, क्योंकि समुद्री लहरों की ऊंचाई बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget