एक्सप्लोरर

उप-राष्ट्रपति चुनाव: उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'आज देवेंद्र फडणवीस को फोन करूंगा और कहूंगा कि...'

उप-राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि एनडीए के वे सांसद जिन्हें देश से प्यार है, रेड्डी को वोट दे सकते हैं. चमत्कार कैसा भी हो सकता है.

उप-राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने शुक्रवार (29 अगस्त) को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनको देश पर प्यार है, वो रेड्डी साहब को चुनकर दो.

उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उप-राष्ट्रपति थे वह अचानाक गायब हो गए, इसलिए यह चुनाव हो रहा है. संविधान में रहकर काम करने वाले उप-राष्ट्रपति चाहिए.

रेड्डी साहब को समर्थन दें- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''एनडीए के वे सांसद जिन्हें देश से प्यार है, रेड्डी को वोट दे सकते हैं. चमत्कार कैसा भी हो सकता है. जिनको देश पर प्यार है, वह रेड्डी साहब को चुनकर दो. आज मैं मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस को फोन करूंगा कि रेड्डी साहब को समर्थन दें.''

वहीं रेड्डी ने कहा, "उद्धव ठाकरे के समर्थन के बिना विपक्ष में मेरी उम्मीदवारी पर आम सहमति संभव नहीं होती."

बता दें कि उप-राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रेड्डी से है. तमिलनाडु से आने वाले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और वोटर के तौर पर मुंबई के मतदाता हैं. इसी को देखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिनों शरद पवार और उद्धव ठाकरे को फोन किया था और राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) इंडिया गठबंधन में शामिल है. ऐसे में दोनों ही पार्टी पहले ही बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है. 

9 सितंबर को चुनाव

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को अचानक उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया. 9 सितंबर को इसके लिए वोटिंग होगी. मौजूदा संख्याबल के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget