एक्सप्लोरर

Mumbai Gangrape: मुंबई में इंसानियत शर्मसार, घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, सिगरेट से जलाए प्राइवेट पार्ट

Maharashtra News: आरोपियों ने पीड़िता पर धारदार हथियार से वार भी किया. आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया. साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दाग दिया. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ रेप किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया. 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया. आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी. कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), 376डी (गैंगरेप), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

2 दिसंबर को भी हुई थी गैंगरेप की घटना

बता दें कि 2 दिसंबर को भी मुंबई से रेप का एक मामला सामने आया था. मुंबई के माटुंगा इलाके स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर रेप किया. पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले को लेकर माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा था कि जब लड़की के अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे तो उसके दो सहपाठियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. इस मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

Maharashtra: अनिल देशमुख की जमानत अर्जी पर सुनवाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए- हाई कोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget