एक्सप्लोरर

Maharashtra: अनिल देशमुख की जमानत अर्जी पर सुनवाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए- हाई कोर्ट

Anil Deshmukh Bail: इस मामले की जांच सीबीआई कर रहा है. बता दें महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पिछले साल नवंबर से ही जेल में हैं. वह इस समय मुंबई के आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

HIGH COURT OF BOMBAY: बंबई हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की सेहत को देखते हुए प्रथमदृष्टया उसकी राय है कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में दाखिल उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है. देशमुख (74 वर्षीय) ने पिछले महीने विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

अनिल देशमुख ने चिकित्सा और अर्हता के आधार पर जमानत देने का अनुरोध किया है. देशमुख की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उनके वकील विक्रम चौधरी ने जज एमएस कार्णिक की एकल पीठ से कहा कि पूर्व मंत्री का इलाज जारी है. हालांकि वह कई बीमारियों से ग्रस्त हैं और उन्हें नियमित इलाज और देखरेख की जरूरत है. वकील चौधरी ने कहा कि उन्हें रिहा करने की जरूरत है. वह गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज हैं.

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल ने किया विरोध

सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि उनका जेल में भी जरूरत पड़ने पर उचित इलाज किया जा रहा है. वकील विक्रम सिंह ने कहा कि उनकी मौजूदा चिकित्सा स्थिति का आकलन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उनकी चिकित्सा स्थिति स्थिर नहीं है, उनकी हालत लगातार बदल रही है. जज कार्णिक ने मामले की संक्षिप्त सुनवाई करने के बाद कहा कि कोर्ट जमानत अर्जी पर गुणवत्ता के आधार पर सुनवाई करेगी. जज कार्णिक ने कहा कि मैं संतुष्ट हूं कि हम इस मामले की सुनवाई गुणवत्ता के आधार पर कर सकते हैं और प्राथमिकता दे सकते हैं. प्रथम दृष्टया मेरा विचार है कि प्राथमिकता दी जानी चाहिए. एक बीमारी (देशमुख जिससे पीड़ित हैं) सेहत गिराने वाली है.

06 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोर्ट ने कहा कि वह देशमुख की जमानत अर्जी पर 06 दिसंबर को सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल नवंबर से ही जेल में हैं. इस साल अप्रैल में उन्हें सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस समय वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. हाई कोर्ट ने पिछले महीने देशमुख को ईडी के मामले में जमानत दी थी. हालांकि, निचली कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में पिछले महीने उनकी जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ सबूत हैं.

Mumbai: साउथ कोरियन यूट्यूबर से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार, भारत के बारे में क्या बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
अंबोली डबल मर्डर केस: जितेंद्र राणा की उम्रकैद 20 साल में बदली, 2 बरी
UGC गाइडलाइंस: केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'यूपी इलेक्शन के नतीजे...'
UGC पर कमेटी को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, जानें क्या कहा?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
मुंबई: अस्पताल में शरद पवार का इलाज जारी, अब कैसी है तबीयत?
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के कांग्रेस नेता, 'उसको तो चौराहे पर लाकर ठोकना चाहिए'

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget