एक्सप्लोरर

Mumbai: पानी की बोतल में ड्रग्स की सप्लाई, दो छात्रों के पास से लाखों का मादक पदार्थ जब्त

Drugs Smuggling Case: नशे के सौदागर अब छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुंबई में दो छात्रों के पास से 10 लाख का मादक पदार्थ बरामद हुआ है. दोनों छात्रों की उम्र 19 साल बताई गई है.

Mumbai Drugs Smuggling Case: मुंबई के मालवणी में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो छात्रों के पास से एलएसडी, एमडीएमए की 10 गोलियां और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद की है. सूत्रों के मुताबिक ड्रग्स की तस्करी पानी की बोतल में की जा रही थी. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया. संदिग्धों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाला गया. लोकेशन ट्रैक करते-करते पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

संदेह के आधार पर दोनों छात्रों से पकड़ा. जांच के क्रम में खुलासा हुआ कि दोनों छात्र पानी की बोतल में भरकर नशे की सप्लाई कर रहे थे. पकड़े गए दोनों छात्र मीरा रोड के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया. दोनों छात्रों की उम्र 19 साल की बताई गई है.

ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 10 एक्स्टसी गोली गुलाबी रंग की पुड़िया में थी. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों छात्र मादक पदार्थों को बेचने की तैयारी कर रहे थे. नशे के सामान का शुरुआती आंकलन लाखों रुपये में किया गया है. पुलिस के मुताबिक 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजे की कीमत 3,69,500 और 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली की कीमत 50,000 रुपये है. आरोपियों के पास से और भी मादक पदार्थ जब्त किए गए.

पूछताछ से क्या होगा नेटवर्क का भंडाफोड़?

45 एलएसडी ड्रग्स की कीमत 2,25,000 रुपये और 62 एलएसडी डॉट पेपर की कीमत 3,10,000 रु लगाई गई है. पुलिस ने बताया कि नशे की खेप बेचने के इरादे से लाई गई थी. दोनों छात्रों से पूछताछ जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. बताया जा रहा है कि नशा तस्कर अब धंधे के लिए छात्रों का भी इस्तेमाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. मोटी कमाई की लालच में छात्र नशा तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं.

राजेश त्रिपाठी की रिपोर्ट

 

Mumbai Crime: अंधेरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने नाबालिग लड़की को बचाया, दो आरोपी गिरफ्तार


  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget