एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस के डीसीपी सुधाकर पठारे की सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद में ले रहे थे ट्रेनिंग

Sudhakar Pathare Dies: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन में पोस्टेड डीसीपी सुधाकर पठारे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. वह हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे थे वहीं यह हादसा हुआ है.

Mumbai News: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन में पोस्टेड डीसीपी सुधाकर पठारे की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह हैदराबाद ट्रेनिंग के लिए गए थे और आज (29 मार्च) अपने एक रिश्तेदार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में उनकी और उनके रिश्तेदार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी गई है.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएस सुधाकर पठारे तेलंगाना के श्रीशैलम से नगरकुरलुन जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सुधाकर पठारे जिस कार में सवार थे वह एक ट्रक से टकरा गई और यह हादसा हो गया. सुधाकर पठारे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. सुधाकर पठारे के हादसे से महाराष्ट्र पुलिस बल में शोक का माहौल है.

1995 में प्रतियोगी परीक्षा देकर बने थे अधिकारी

सुधाकर पठारे मूल रूप से अहमदनगर जिले के वलवाने के रहने वाले थे. आईपीएस बनने से पहले वह कई सरकारी विभागों में अधिकारी के तौर पर काम कर चुके थे. सुधाकर पठारे ने एमएससी (एग्रीकल्चर) और एलएलबी किया था. साल 1995 में प्रतियोगी परीक्षा देते-देते वह जिला विशेष लेखा परीक्षक बन गए. इसके बाद 1996 में उन्हें सेल्स टैक्स ऑफिसर क्लास 1 के रूप में चुना गया. साल 1998 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में चुने जाने के बाद, वह पुलिस विभाग में शामिल हो गए.

इन जिलों में सेवा दे चुके हैं सुधाकर पठारे

अब तक सुधाकर पठारे पंढरपुर, अकलुज, कोल्हापुर शहर, राजुरा में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्य किया है. अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर, वसई और सीआईडी ​​अमरावती के पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया है. इसके अलावा, मुंबई, ठाणे, पुणे, वाशी, नवी मुंबई, ठाणे शहर में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, वह महाराष्ट्र पुलिस के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे.

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जताया दुख
मुंबई के पुलिस आयुक्त की ओर से उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मुंबई पोर्ट सर्किल के पुलिस उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे का आज हैदराबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. डॉ. सुधाकर पठारे एक निष्ठावान और समर्पित पुलिस अधिकारी थे. पोर्ट सर्किल मुंबई के साथ-साथ नवी मुंबई में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान अमूल्य है. उनके अचानक चले जाने से पुलिस बल में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है. हम इस कठिन समय में उनके परिवारों, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. मुंबई पुलिस बल इस उत्कृष्ट अधिकारी के निधन से दुखी है. उनकी आत्मा को शांति मिले."

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने PM मोदी को लिखा पत्र- 'जनता को सलाह, खुद चार्टर्ड प्लेन से दौरा?'
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने PM मोदी को लिखा पत्र- 'जनता को सलाह, खुद चार्टर्ड प्लेन से दौरा?'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारी बोले, 'प्रधानमंत्री की बात से हम...'
सोने की खरीद टालने की PM मोदी की अपील पर सर्राफा व्यापारी बोले, 'प्रधानमंत्री की बात से हम...'
Maharashtra: बहन की अंतरजातीय शादी से नाराज भाई बना हैवान! जीजा पर पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला
बहन की अंतरजातीय शादी से नाराज भाई बना हैवान! जीजा पर पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
'मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया', शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में आरोपी राज की मां रो-रोकर बोलीं
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, शादी की फोटो भी की डिलीट!
मौनी रॉय का सूरज नांबियर से होने वाला है तलाक? एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन, क्या कहा?
मोटा पैसा कमाना है तो शुरू करें अदरक की खेती, डिमांड ऐसी कि हाथों-हाथ बिक जाएगी फसल
मोटा पैसा कमाना है तो शुरू करें अदरक की खेती, डिमांड ऐसी कि हाथों-हाथ बिक जाएगी फसल
कैसे लंबे समय तक चल सकते हैं आपकी कार के टायर? इन 5 टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कैसे लंबे समय तक चल सकते हैं आपकी कार के टायर? इन 5 टिप्स के बारे में जानना जरूरी
Embed widget