एक्सप्लोरर

मुंबई में ड्रग माफिया अपहरण कांड में D-Gang कनेक्शन, छोटा शकील का गुर्गा सरवर खान शामिल

Mumbai Police: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफिया साजिद इलेक्ट्रिक वाले के अपहरण मामले में डी गैंग के सरवर खान की भूमिका उजागर की है. साजिद की रिहाई के लिए दी गई फिरौती में से 40 लाख सरवर को मिले.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफिया साजिद इलेक्ट्रिकवाला के अपहरण और 3 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि साजिद की रिहाई के बदले उसके परिवार ने जो 50 लाख की फिरौती दी थी, उसमें से 40 लाख की मोटी रकम डी गैंग के कुख्यात गुर्गे सरवर खान को मिली थी. सरवर, छोटा शकील के भाई अनवर बाबू शेख का बेहद करीबी माना जाता है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि फिरौती की बची हुई 10 लाख की रकम साजिद के अपहरण में मदद करने वाले अन्य आरोपियों में बांट दी गई थी. साजिद के परिवार को उम्मीद थी कि रकम देने के बाद वह छूट जाएगा, इसी वजह से उन्होंने काफी समय तक पुलिस में शिकायत नहीं की. लेकिन आरोपियों की योजना केवल अपहरण तक सीमित नहीं थी वे ड्रग फैक्ट्री के निवेश पर ब्याज सहित 3 करोड़ की मांग कर रहे थे.

साजिद को देशभर में घुमाया गया ताकि पुलिस से बचा जा सके

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, आरोपी साजिद की हत्या की योजना बना चुके थे. लेकिन अपहरण के बाद बंदी बनाए गए शब्बीर सिद्दीकी के एक खिड़की से भाग निकलने के बाद पूरी साजिश बदल दी गई. इसके बाद साजिद को देशभर में घुमाया गया ताकि पुलिस से बचा जा सके. सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सके.

पहली बार 2011 में डकैती की साजिश में किया गया था गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों की ट्रेसिंग के दौरान दो बार वे पुलिस की गिरफ्त से बच निकले. लगातार लोकेशन बदलने के चलते एक हफ्ते तक पुलिस को चकमा देते रहे. मुख्य आरोपी सरवर खान पर पहले से ही वीपी रोड, बीकेसी, खेरवाड़ी और आरएके पुलिस स्टेशनों में 17 गंभीर मामले दर्ज हैं. उसे पहली बार 2011 में डकैती की साजिश में गिरफ्तार किया गया था.

वहीं, अनवर बाबू शेख, जो 1984 में भारत से फरार होकर पाकिस्तान भाग चुका है, पर हत्या और रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं. 2021 में एक बिल्डर को धमकी देने के मामले में उसका नाम सामने आया था.

इस किडनैपिंग ऑपरेशन में सरवर के साथ शामिल अन्य गुर्गों में यूनुस, मेहताब अली और सतीश कडू (पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं), तौसीफ ज़ैदी (देवनार और टिलक नगर में छेड़छाड़ व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज), राहुल सावंत (ठाणे और बदलापुर में 6 केस) और सबसे खतरनाक नाम संतोष वाघमारे, जिस पर MCOCA, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब तस्करी, मारपीट समेत 12 केस दर्ज हैं. वाघमारे के अपराध जोगेश्वरी, जेजे मार्ग, माहीम, एमआईडीसी, बीकेसी, रेवदंडा समेत कई थानों में दर्ज हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget