एक्सप्लोरर

'जब मेरे सैनिक हाथ उठाते हैं तो...?' विधान भवन परिसर में नेताओं की लड़ाई देख पूछ उठे राज ठाकरे

Raj Thackeray News: बीजेपी विधायक और शरद पवार गुट के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर राज ठाकरे ने चिंता जताई. उन्होंने पार्टियों पर सत्ता के लिए गलत लोगों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र विधानसभा मानसून सत्र के बीच विधान भवन परिसर के अंदर गुरुवार (17 जुलाई) को हंगामा खड़ा हो गया. बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों में दे दनादन झड़प हो गई. हाथापाई और मारपीट तक की नौबत आ गई, जिसपर अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने तंज कसा है.

राज ठाकरे ने एक्स पर लिखा, "मैंने विधानभवन परिसर में सत्ताधारी दल के विधायकों और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प का एक वीडियो देखा. यह वीडियो देखकर मैं सचमुच सोच में पड़ गया कि हमारे महाराष्ट्र को हो क्या गया है?"

राज ठाकरे का कहना है कि सत्ता एक साधन है, साध्य नहीं, यह भूलकर पार्टियां तरह-तरह के लोगों को अपने साथ ले लेती हैं. उनका इस्तेमाल दूसरी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं पर गंदी-गंदी टिप्पणियां करने के लिए करती हैं और फिर राजनीतिक ईमानदारी की बात करती हैं. मेरा मानना है कि यह पाखंड अब महाराष्ट्र की जनता को समझ आ गया होगा. मैं मराठी लोगों से ही पूछूंगा- 'आपने महाराष्ट्र किसके हाथों में सौंप दिया है?'

'जब मेरे सिपाही हाथ उठाते हैं तो क्यों गलत?'- राज ठाकरे
इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने आगे लिखा, "जब मेरे महाराष्ट्र के सैनिक मराठी भाषा के लिए या किसी मराठी व्यक्ति के अपमान के खिलाफ हाथ उठाते हैं, तो हम पर और हमारी पार्टी पर हमला करने वाले अब कहां छिप जाते हैं? जब भी कोई मराठी भाषा या किसी मराठी व्यक्ति का गला घोंटने की कोशिश करता है, मुझे गर्व होता है कि मेरे सैनिक उसे करारा जवाब देते हैं, क्योंकि वह कृत्य व्यक्तिगत द्वेष से नहीं, बल्कि मेरी भाषा और मेरे मराठी लोगों के लिए होता है."

'मेरे विधायक ने अहंकारी नेता को सबक सिखाया था'
मनसे प्रमुख ने कहा, "मेरे दिवंगत विधायक ने भी विधान भवन में एक अहंकारी विधायक को करारा सबक सिखाया था, व्यक्तिगत दुश्मनी से नहीं, बल्कि इसलिए कि मराठी को नीचा दिखाने की कोशिश की गई थी. लेकिन इन लोगों का क्या?"

एक दिन के सत्र में खर्च होते हैं डेढ़ करोड़- राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि उनके पास सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन एक पुराने अनुमान के अनुसार, विधानसभा सत्र के एक दिन का खर्च कम से कम डेढ़ से दो करोड़ रुपये होता है. क्या ये पैसे आपके निजी आरोपों पर बर्बाद करने के लिए हैं? महाराष्ट्र में इतने सारे लंबित मुद्दे हैं, राज्य का खजाना खाली है, ठेकेदारों का बकाया अटका हुआ है, ज़िलों को विकास निधि नहीं मिल रही है. खुद सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्री पूछ रहे हैं कि क्या विधानसभा सत्र सिर्फ़ औपचारिकता बनकर रह गया है? 

'ऐसे तो विधायकों की हत्या भी आम बात हो जाएगी'
मनसे चीफ ने सवाल किया कि क्या ये छिछली घटनाएं मीडिया को फ़ायदा पहुंचाने के लिए रची जाती हैं ताकि ये सब नजरअंदाज हो जाए? अगर आज ऐसे लोगों को माफ कर दिया जाए, तो भविष्य में विधान भवन में विधायकों की हत्याएं होने पर कोई आश्चर्य नहीं होगा. ऐसा माना जाएगा कि यह आम बात है.

राज ठाकरे की सरकार को चुनौती
राज ठाकरे ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा, "अगर जरा भी ईमानदारी बची है, तो अपने ही लोगों पर कार्रवाई करें. अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते, तो कोई बात नहीं, लेकिन जब मेरे महाराष्ट्र के सैनिक मामले को अपने हाथ में लेकर अहंकारी मराठी-द्वेषियों से निपटेंगे, तो हमें ज्ञान का उपदेश मत दीजिए."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget