एक्सप्लोरर

Manava Naik News: अभिनेत्री मनवा नाइक से दुर्व्यवहार करने का आरोपी कैब चालक गिरफ्तार

अभिनेत्री Manava Naik ने आरोप लगाया था कि ऐप कैब सर्विस देने वाली कंपनी के एक चालक ने उनके साथ उस समय बदसलूकी की और धमकी दी जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं.

Manava Naik News: फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक मनवा नाइक से दुर्व्यवहार करने के आरोपी 24 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स थाने की शाखा ने मध्य मुंबई में एंटोप हिल में रहने वाले आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि ऐप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘उबर’ के एक चालक ने उनके साथ उस समय बदसलूकी की और धमकी दी जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं. मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने शनिवार शाम हुई इस घटना के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखा है.

 यह घटना निंदनीय- उबर
मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि शहर की पुलिस ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. ‘उबर’ के एक प्रवक्ता बयान में कहा कि यह घटना ‘निंदनीय’ है और उसके सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है.

प्रवक्ता ने कहा कि चालक को ‘उबर’ ऐप से हटा दिया गया है. पोस्ट में नाइक ने कहा कि वह शनिवार रात करीब सवा आठ बजे घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से कैब में सवार हुईं, लेकिन चालक लगातार फोन पर बात कर रहा था, जिस पर उन्होंने एतराज़ जताया.

अभिनेत्री के मुताबिक, कैब चालक ने बीकेसी में लाल बत्ती को लांघ दिया, जिस पर एक यातायात पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोका और उसका फोटो ले लिया. उन्होंने कहा कि चालक यातायात पुलिसकर्मी से बहस करने लगा, तो उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि वह गाड़ी को जाने दें, क्योंकि उन्होंने (पुलिसकर्मी) उसकी तस्वीर ले ली है.

सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी
नाइक ने दावा किया कि इस पर कैब चालक गुस्सा हो गया और चिल्लाकर कहने लगा कि क्या वह उसकी तरफ से जुर्माने के 500 रुपये देंगी और उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

पोस्ट के अनुसार, उन्होंने चालक से गाड़ी को थाने ले जाने को कहा, लेकिन उसने बीकेसी में एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने ‘उबर सेफ्टी हेल्पलाइन’ पर शिकायत की और जब कंपनी के अधिकारी से बातचीत हो ही रही थी, तो चालक गाड़ी को तेज़ गति से चलाने लगा.

नाइक ने कहा कि उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और किसी को फोन करने लगा. उनके मुताबिक, इसके बाद वह गाड़ी से ही मदद के लिए चिल्लाने लगीं, तो एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों तथा एक ऑटो रिक्शा चालक ने कैब को रुकवाया और उन्हें बचाया.

Maharashtra News: पुणे में युवक को दी न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी, वसूले 4,500 रुपये और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget