एक्सप्लोरर

BMC Budget 2025: BMC का बजट कल, मुंबईकरों के लिए क्या खुलेगा खजाने का पिटारा, क्या हैं उम्मीदें?

BMC Budget 2025: देश के बाद अब मुंबई को भी बजट मिलने वाला है. कल 4 फरवरी को सुबह 11 बजे बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी बजट 2025-2026 पेश करेंगे. बजट से मुंबईकरों को राहत की उम्मीद है.

BMC Budget 2025: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका यानी बीएमसी (BCM) का कल यानी 4 फरवरी को बजट पेश होगा. सुबह 11 बजे बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी बजट 2025-2026 पेश करेंगे. 2024-2025 के लिए बीएमसी ने 59,954 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. इस बार का बजट 65 हजार करोड़ से ऊपर होने का अनुमान है. खबर है कि बजट में पांच से दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी. मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली बीएमसी के बजट से मुंबईकरों को राहत की उम्मीद है.

2025 में बीएमसी का चुनाव हो सकता है. इसलिए गगरानी पर बजट के जरिए मुंबईकरों को खुश करने का दबाव होगा. बजट में बुनियादी सुविधाओं, योजनाओं, परियोजनाओं और मुंबईकरों की समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा. चर्चा है कि बीएमसी का चुनावी बजट हो सकता है.

मुंबई महानगरपालिका का बजट पेश करते समय महागठबंधन सरकार की छाप भी दिखेगी. बीएमसी का फिक्स्ड डिपॉजिट लगातार कम हो रहा है. 2022 में  बीएमसी का फिक्स्ड डिपॉजिट 91 हजार करोड़ था. अब घटकर 80 हजार करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में अतिरिक्त आय के जरिए बीएमसी का फोकस घाटे की भरपाई करने पर होगा. 

बीएमसी को 4500 करोड़ रुपये का हो रहा नुकसान

संपत्ति कर में रियायत से हर साल बीएमसी को 4500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. कमिश्नर गगरानी के सामने बीएमसी की अतिरिक्त आय बढ़ाने की चुनौती होगी. बजट में सड़कें, स्वास्थ्य, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि चुनावी साल में बीएमसी कमिश्नर मुंबईकरों पर नए टैक्स का भार नहीं डालेंगे. 

परियोजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान की उम्मीद  
1) मुंबई में सड़कों की सीमेंट कंक्रीटिंग 
2) दहिसर तक तटीय सड़क का विस्तार
3) गोरेगांव - मुलुंड लिंक रोड
4) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 
5) नई स्वास्थ्य सुविधाएं 
6) शहर, उपनगरीय मैदान, पार्क का सौंदर्यीकरण
7) प्रदूषण नियंत्रण के लिए योजना 

ये भी पढ़ें-

Maharashtra: गोधरा कांड में सजा काट रहा दोषी चोरी के मामले में पुणे से गिरफ्तार, पैरोल मिलने पर हुआ था फरार

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget