एक्सप्लोरर

Maharashtra: गोधरा कांड में सजा काट रहा दोषी चोरी के मामले में पुणे से गिरफ्तार, पैरोल मिलने पर हुआ था फरार

Pune News: गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में सजा पाने वाले फरार दोषी को पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया. दोषी सलीम जर्दा पैरौल मिलने के बाद फरार चल रहा था.

Maharashtra News: गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले फरार दोषी सलीम जर्दा को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. सलीम जर्दा 17 सितंबर 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की जेल से बाहर आया था और इसके बाद वह फरार हो गया था. 

पुलिस ने बताया कि पहले भी आठ बार पैरोल का उल्लंघन कर चुके जर्दा को चोरी के एक मामले में 22 जनवरी को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. उसे नासिक में दर्ज चोरी के एक मामले में वहां की पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने बताया कि जर्दा गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से एक है.

आलेफाटा पुलिस थाने के निरीक्षक दिनेश तायडे ने कहा कि हमने 22 जनवरी को सलीम जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया. वे पुणे के ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. जांच में पता चला कि वह गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले का दोषी भी है. 

2002 में हुआ था गोधरा कांड
बता दें गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डिब्बे में आगजनी की गई थी, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई और इसके बाद राज्य में दंगे शुरू हो गए थे. दिनेश तायडे ने बताया कि 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में 31 लोगों को दोषी ठहराया गया था. उनमें से 11 को शुरुआत में मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि 20 को आजीवन कारावास की सजा मिली थी.

सलीम जर्दा को मिली है मौत की सजा
उन्होंने कहा, सलीम जर्दा उन 11 लोगों में शामिल था जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने बाद में उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था. अधिकारी ने बताया कि जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को पुणे में सात जनवरी को एक ट्रक से 2.49 लाख रुपये से अधिक कीमत के 40 टायर चोरी करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था.

14.4 लाख की कीमत का सामान बरामद 
पुणे के मंचर और नासिक के सिन्नर इलाके में इसी तरह की चोरियों में भी आरोपियों की संलिप्ता पाई गई है. अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक और चोरी का सामान बरामद किया गया है जिनकी कीमत 14.4 लाख रुपये है. दिनेश तायडे ने कहा कि जर्दा और उसके साथी पुणे और आस-पास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. 

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि सिन्नर पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को नासिक ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि हम मंचर पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मामले में फिर से उसकी हिरासत की मांग करेंगे.

ये भी पढ़ें: ब्रेक की जगह ड्राइवर ने दबाया एक्सीलेटर, मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज, 5 यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget