एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार और ब्लैकस्टोन समूह के बीच हुआ MoU, जानें- राज्य के क्या होगा फायदा?

Maharasthra News: महाराष्ट्र सरकार और ब्लैकस्टोन समूह की एक्सएसआईओ लॉजिस्टिक्स पार्क्स और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है. इससे रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे.

Maharasthra Latest News: महाराष्ट्र सरकार और ब्लैकस्टोन समूह की एक्सएसआईओ लॉजिस्टिक्स पार्क्स और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार और सह्याद्री राज्य अतिथिगृह में उद्योग सचिव डॉ. पी. अन्बलगन और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के अध्यक्ष आर. के. नारायणन के बीच हस्ताक्षरित हुआ.

यह समझौता राज्य के प्रमुख औद्योगिक और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में आधुनिक लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए किया गया है.

महाराष्ट्र को क्या फायदा होगा?

इस समझौते के तहत महाराष्ट्र में 10 से अधिक आधुनिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किए जाएंगे. इसके लिए 794.2 एकड़ भूमि का उपयोग किया जाएगा, जिसमें से 1.85 करोड़ वर्ग फुट भूमि पर निर्माण कार्य होगा. इन सभी परियोजनाओं में कुल ₹5,127 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) होगी. इस समझौते के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कुल 27,510 रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.

ये लॉजिस्टिक्स पार्क नागपुर, भिवंडी, चाकण, खंडवा, सिन्नर, पनवेल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विकसित किए जाएंगे. ये परियोजनाएं पर्यावरण अनुकूल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित और रोजगार को बढ़ावा देने वाली होंगी. साथ ही महाराष्ट्र लॉजिस्टिक्स नीति 2024 के अनुरूप होंगी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया कि यह परिवर्तनकारी भागीदारी नागपुर, मुंबई, पुणे और अन्य स्थानों पर वैश्विक स्तर के, पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अनुकूल औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब्स के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम होगी और भारत के निर्माण, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन उत्कृष्टता के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेगी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget