एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, 1 मार्च के बाद पहली बार सामने आए 100 से ज्यादा केस

Mumbai News: मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह लोगों की लापरवाही का नतीजा है

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. लगातार बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है. राजधानी मुंबई में 1 मार्च के बाद पहली बार मंगलवार को कोरोना के 100 से अधिक मामले दर्ज किए गये. नए मामलों के साथ मुंबई में कोरोना के कुल मामले बढ़कर  10,58,511  हो गए. हालांकि कोरोना  के कारण किसी की मौत नहीं हुई, जिसकी वजह से मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 19,562 बना हुआ है.

बीते 24 घंटे में किए गए 7,240 टेस्ट

इसी बीच मुंबई में बीते 24 घंटे में 7,240 टेस्ट किए गए. मंगलवार को दैनिक पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 1.4% दर्ज किया गया. इस महीने में दूसरी बार टीपीआर 1% के पार हुआ है. इससे पहले 20 अप्रैल को शहर में टीपीआर 1.03% दर्ज हुआ था. कोरोना के मामलों में वृद्धि को लेकर बीएमसी में अतिरिक्त नगर आयुक्त और सार्वजनिक स्वास्थ्य  प्रभारी सुरेश काकानी ने कहा  कि हमें कोरोना के मामलों में तेजी की उम्मीद थी क्योंकि शहर में कोरोना को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.

फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं

काकानी ने कहा कि फिलहाल मुंबई में अस्पताल में भर्ती होने की दर 1% से भी कम है, वहीं मौतों के मामले भी न के बराबर सामने आ रहे हैं. इसलिए कोरोने के बढ़ते मामले चिंता का विषय नहीं हैं. हालांकि मुंबईकरों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का उचित पालन करना चाहिये. महाराष्ट्र कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि मामलों में वृद्धि का कारण ओमिक्रोन वेरिएंट हो सकता है क्योंकि मुंबई में ओमिक्रोन अभी भी मौजूद है.

कोरोना के नियमों का पालन करें लोग
उन्होंने कहा, 'हमें ये बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि वायरस अभी भी यहां मौजूद है. इसलिए हमें कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए.वर्तमान में जो संक्रमण फैल रहा है वह कम्युनिटी ट्रांसमिशन के कारण है क्योंकि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.' वर्तमान में मुंबई में 549 सक्रिय मामले हैं और अस्पताल में भर्ती होने की दर 0.07% है. साथ ही मंगलवार को दर्ज किए गए 102 मामलों में से 99 मामले बिना लक्षणों वाले थे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: सांसद नवनीत राणा की गिफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, जानिए- कब-कब हिंदुत्व के मुद्दे पर घिरी शिवसेना

महाराष्ट्र में हिंदुत्व के नए चेहरे नवनीत राणा पर दाऊद गैंग से जुड़े होने का बड़ा आरोप, संजय राउत ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget