एक्सप्लोरर

MNS नेता के बेटे ने मराठी बोल महिला से की गाली-गलौज, संजय निरुपम बोले, 'अपने बाप के...'

Maharashtra News: राजश्री मोरे नाम की महिला के साथ बदतमीजी का वीडियो शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि मराठी स्वाभिमान की रक्षा करने वालों का असली चेहरा देखिए.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें दावा है कि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के नेता के बेटे ने नशे में धुत होकर एक मराठी भाषी महिला जिनका नाम राजश्री मोरे है, के साथ गाली-गलौज की. संजय निरुपम ने जो वीडियो शेयर किया है उसके मुताबिक, एमएनएस नेता जावेद शेख के बेटे ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया.

अपने बाप के रसूख की धौंस दे रहा है- संजय निरुपम

शिवसेना नेता ने एक्स पोस्ट में कहा, "नशे में धुत. अधनंगा. एक मराठी भाषिक महिला के साथ गाली-गलौज करता हुआ मनसे का नेता पुत्र. ऊपर से अपने बाप के रसूख़ की धौंस दे रहा है. मराठी स्वाभिमान की रक्षा करने का दावा करनेवालों का असली चेहरा देखिए. क्या इन्हीं मुसलमानों के दबाव में मनसेवाले हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं ? मराठी स्वाभिमान की रक्षा करने का दावा करनेवालों का असली चेहरा देखिए. क्या इन्हीं मुसलमानों के दबाव में मनसेवाले हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं?"

वीडियो में बहुत अपशब्द कहे गए हैं इसलिए उस वीडियो को यहां शेयर नहीं किया है. 

पुलिस के सामने भी महिला को दी गाली

संजय निरुपम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एमएनएस नेता के बेटे और मराठी बोल रही महिला के बीच बहसबाजी हो रही है. नशे में धुत दिखाई दे रहा एमएनएस नेता का बेटा महिला से बोलता है कौन है तू? मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है. पुलिस के सामने भी दोनों में बहस जारी रहती है. वीडियो में वो पुलिस के सामने भी महिला को गाली देता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने भी उसका वीडियो बनाया.

'मेरे पिता एमएनएस के उपाध्यक्ष हैं'

इस पर महिला बोलती है, "मैं काम करने वाली साधारण महिला हूं. तुम कौन हो?" इस पर वो जवाब देते है, "%$^&* मेरे पिता एमएनएस के उपाध्यक्ष हैं. पैसे लो और जाओ." इस पर महिला कहती है, "तो तुम शराब पीकर मेरी गाड़ी को ठोकर मारोगे?" 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget