एक्सप्लोरर

'सीएम ये सोच रहे हिंदी कैसे लाएं ये नहीं बाहरी लोगों को मराठी कैसे सिखाएं', भाषा विवाद पर राज ठाकरे

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने कहा कि देश के गृह मंत्री कहते हैं कि मैं हिंदी भाषी नहीं, बल्कि गुजराती हूं तो राज ठाकरे जब बोलते हैं तो संकीर्ण सोच वाले कैसे हो सकते हैं?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भाषा विवाद को लेकर एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस को घेरा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राज्य के मुख्यमंत्री सोच रहे हैं कि हिंदी कैसे लाएं, वे यह नहीं सोच रहे हैं कि बाहर से आने वालों को मराठी कैसे सिखाएं.

राज ठाकरे ने ये भी कहा कि देश के गृह मंत्री कहते हैं कि मैं हिंदी भाषी नहीं, बल्कि गुजराती हूं तो राज ठाकरे जब बोलते हैं तो संकीर्ण सोच वाले कैसे हो सकते हैं?

शेतकरी कामगार पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुए थे राज ठाकरे

दरअसल, मनसे प्रमुख शनिवार (2 अगस्त) शेतकरी कामगार पार्टी के पूर्व विधायक जयंत पाटिल द्वारा शेतकरी कामगार पार्टी की वर्षगांठ पर दिए गए निमंत्रण समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया.

इस कार्यक्रम में उनके साथ शिवसेना सांसद संजय राउत भी मौजूद थे. शेतकरी कामगार पार्टी के पूर्व विधायक जयंत पाटिल ने संजय राउत और राज ठाकरे को एक रैली के लिए आमंत्रित किया था.

'मराठियों की कब्र पर उद्योग नहीं बनने देंगे'

इस बीच, जयंत पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने वर्षगांठ के लिए इसलिए बुलाया था क्योंकि हम मराठी के मुद्दे पर एक हैं. इस कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि वह किसी मराठी व्यक्ति की कब्र पर उद्योग नहीं बनने देंगे, साथ ही उन्होंने जन सुरक्षा अधिनियम पर भी टिप्पणी की.

'मराठियों के सम्मान के साथ लाना होगा उद्योग'

राज ठाकरे ने कहा, राज्य सरकार सभी जमीनों पर एक कानून लेकर आई है. अगर आप किसी भी प्रोजेक्ट का विरोध करते हैं, तो सरकार आपको गिरफ्तार कर सकती है. अगर आपको उद्योग लाना है, तो आपको उन्हें मराठी लोगों के सम्मान के साथ यहां लाना होगा, वरना आप उन्हें नहीं ला पाएंगे.

'चुनाव से पहले करा देंगे चुप'

उन्होंने कहा कि सड़कें बनने से पहले, वे (सरकार) वहां जमीनें ले लेंगे और फिर इन सभी उद्योगपतियों से निपटकर चुनाव से ठीक पहले आपको चुप करा देंगे.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुहू के इस्कॉन मंदिर के प्रसाद में खामी? FDA रेड के बाद किचन बंद
जुहू के इस्कॉन मंदिर के प्रसाद में खामी? FDA रेड के बाद किचन बंद
महाराष्ट्र: खेल कोटा में फर्जीवाड़ा! दो पदाधिकारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: खेल कोटा में फर्जीवाड़ा! दो पदाधिकारी गिरफ्तार
'PM मोदी जब मस्जिद जाते हैं...', गरबा और मुसलमानों के विवाद पर बोले संजय राउत
'PM मोदी जब मस्जिद जाते हैं...', गरबा और मुसलमानों के विवाद पर बोले संजय राउत
अब कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत? डॉक्टर्स ने दी जानकारी
अब कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत? डॉक्टर्स ने दी जानकारी

वीडियोज

गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish
Akshay Kumar के घर Amitabh Bachchan के कुर्ते पर गिरा 4 गिलास पानी, फिर हुआ ये कांड
Salman Khan की Monster में Ali Fazal की एंट्री का दावा, टीजर में दिखेगा भाईजान का रॉ लुक?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
मंत्री पर पड़ी ED रेड तो भड़के CM डीके शिवकुमार, गिना दिए 3 नेताओं के नाम
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
बिहार के इस शहर का नाम 'नीतीशपुर' होगा? CM सम्राट को सुझाव
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
US नागरिक से UAPA चार्ज हटाने के दावों को NIA ने किया खारिज, कहा- जांच जारी
US नागरिक से UAPA चार्ज हटाने के दावों को NIA ने किया खारिज, कहा- जांच जारी
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget