एक्सप्लोरर

'फडणवीस सरकार ने वोट चुराए, हरियाणा में भी ऐसा हुआ, अब बिहार की बारी', संजय राउत ने राहुल गांधी का किया समर्थन

Sanjay Raut News: संजय राउत ने राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपों का समर्थन किया. बोले- पहले हरियाणा में वोट चुराए गए, अब बिहार में हो रहा है. चुनाव आयोग ने आरोपों को बेबुनियाद बताया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है. शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी कह रहे हैं, वो सच है और इसके उदाहरण पहले भी देखे जा चुके हैं.

राउत ने राहुल गांधी का किया समर्थन

राउत ने कहा, 'फडणवीस सरकार ने वोट चुराए, यह हरियाणा में हुआ, अब बीजेपी बिहार में ऐसा करना चाहती हैं, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं और हम उनके साथ हैं.'

संजय राउत का बयान तब आया जब शुक्रवार को संसद भवन परिसर में राहुल गांधी ने प्रेस से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने दावा किया कि उनके पास 'पुख्ता सबूत' हैं कि बिहार की एक एसआईआर रिपोर्ट में साफ दिख रहा है कि वोटों की चोरी हुई है और इसमें चुनाव आयोग भी शामिल है.

राहुल गांधी ने कहा, 'मैं यह हल्के में नहीं कह रहा हूं. हमारे पास ठोस दस्तावेज हैं. चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो लोग इस खेल में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होगी. हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे.'

राहुल ने दावा किया कि पहले मध्यप्रदेश और लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद विपक्ष के मन में संदेह पैदा हुआ था, लेकिन अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद यह शक और गहरा हो गया है. उन्होंने कहा कि जब अचानक एक करोड़ नए नाम मतदाता सूची में जुड़ गए तो कांग्रेस ने अपनी आंतरिक जांच शुरू की.

चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'हम रोज-रोज लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करते हैं. रोज मिल रही धमकियों के बावजूद हमारे कर्मचारी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं.'

चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि उनके कर्मचारी ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों से प्रभावित न हों और अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget