एक्सप्लोरर

महाराष्‍ट्र: नॉन-स्टेट बोर्ड अब ग्रेड नहीं बल्कि इस आधार पर करेगा मराठी का मूल्यांकन, 2025-26 सेशन के लिए नए नियम

Maharashtra News महाराष्‍ट्र में गैर राज्य बोर्ड अब ग्रेड नहीं बल्कि अंकों के आधार पर मराठी विषय का मूल्यांकन करेंगे. महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 2025-26 के सत्र से ये नियम लागू होगा.

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र सरकार की तरफ से राज्य में मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पहले ही हर स्कूल में 10वीं कक्षा तक मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया था. वहीं अब महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक नया निर्देश जारी किया गया है. जिसके अनुसार 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से मराठी का अब गैर-राज्य-बोर्ड स्कूलों जैसे सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में एक श्रेणीबद्ध विषय के रूप में मूल्यांकन नहीं किया जाएगा. मराठी विषय का मूल्यांकन अंकों के आधार पर होगा.

महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मराठी के लिए पिछली ग्रेडिंग प्रणाली स्कूल बंद होने से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए कोरोना के समय एक अस्थायी उपाय के रूप में शुरू की गई थी. अब इससे आगे बढ़ते हुए सभी स्कूल ग्रेड का नहीं बल्कि अंकों के आधार पर मराठी के छात्रों का मूल्यांकन करेंगे.

मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लिया था फैसला
बता दें कि इससे पहले साल 2020 में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया था. जिसके अनुसार प्रदेश के सभी स्कूलों में 10वीं कक्षा तक मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य कर दिया गया था. आदेश में कहा गया था कि उल्लंघन करने वाले स्कूल को दंड के तौर पर एक लाख रुपये तक का भुगतान करना पड़ेगा. इसको लेकर सदन में विधेयक भी पेश किया गया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई थी. 

वहीं अब महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस अनिवार्य विषय का मूल्यांकन अंकों के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है. इससे स्पष्ट होता है कि ग्रेडिंग छूट एक बार का उपाय था. अप्रैल में घोषित की गई छूट केवल एक बैच के लिए लागू की गई थी. अब 2025-26 के सत्र से मराठी भाषा का एक बार फिर से मूल्यांकन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ठाणे के आनंद दिघे आश्रम में नोट लुटाने वाले शिवसेना नेताओं पर एक्शन, दोनों शाखा प्रमुख पार्टी से निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget