एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर फैसला नहीं तो शिंदे सरकार को लगेगा झटका! 75 सीटों पर पड़ेगा सीधा असर

मराठा समुदाय महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली समुदायों में से एक हैं.साल 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद से अब तक यानी साल 2023 तक, प्रदेश के 20 मुख्यमंत्रियों में से 12 मुख्यमंत्री इसी समुदाय के हैं.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की फिर से भड़क सकती है. आरक्षण पर चल रहे आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को 24 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था. पाटिल ने दावा किया था कि अगर 24 अक्टूबर तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो उसके बाद भूख हड़ताल  शुरू की जाएगी. मराठा आरक्षण को लेकर 1 सितंबर से आंदोलन चल रहा है, आंदोलनकारियों की कई मांगे हैं. 
 
इसमें मराठा समुदाय के लोगों को ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग अहम है. साल 1948 तक मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी माना जाता था जो ओबीसी में आते थे. ऐसे में आंदोलनकारियों की मांग है कि कुनबी जाति का दर्जा दिया जाए और ओबीसी में शामिल किया जाए. दरअसल मराठा आरक्षण ऐसा है जो कई जिलों में अपना प्रभाव रखा है सियासी समीकरण को देखें तो महाराष्ट्र में मराठाओं की आबादी लगभग 33 प्रतिशत के आसपास है जिनकी मांग ओबीसी में शामिल करने ही है.

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण पर अल्टीमेटम खत्म, क्या फिर शुरू होगा आंदोलन? मनोज जरांगे पाटील ने किया ये दावा

इन क्षेत्रों पर अच्छा प्रभाव
बता दें मराठाओं का पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र में अच्छा प्रभाव है. विधानसभा की 288 सीटों में से 75 सीटों पर ये निर्णायक भूमिका में रहते हैं. लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा अपना असर दिखा सकता है. दीगर है कि मराठा आरक्षण इतना आगे बढ़ चुका है, जिसको लेकर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं

21 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में शुभम पवार ने जहर पीकर खुदकुशी की.18 अक्टूबर 2023  को मुंबई में सुनील कावले ने आत्महत्या की. 18 सितंबर 2023 को महाराष्ट्र के हिमायतनगर में सुदर्शन कामरीकर ने सुसाइड किया. 6 सितंबर 2023 को महाराष्ट्र के धाराशिव में एक किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी. लेकिन अब तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

नौकरियों में भी हिस्सेदारी की मांग
मराठा समुदाय लगातार नौकरियों में भी हिस्सेदारी की मांग कर रहा है. अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य के कुल अधिकारी और कर्मचारी 11 लाख  के करीब हैं. इनमें मराठाओं की हिस्सेदारी 18.20 प्रतिशत यानी 2 लाख है. सचिवालय में कुल कर्मचारी 4949 हैं, जिसमें 114 मराठा हैं. पुलिस बल की कुल संख्या एक लाख 83 हजार है जिसमें मराठाओं की संख्या 42 हजार है.
 
मराठा समुदाय महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली समुदायों में से एक हैं. महाराष्ट्र के अंदर इस समुदाय का प्रभाव कितना ज्यादा है यह इससे भी समझा जा सकता है कि साल 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद से अब तक यानी साल 2023 तक, प्रदेश के 20 मुख्यमंत्रियों में से 12 मुख्यमंत्री इसी समुदाय के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget